दाम्पत्य जीवन की शुरुआत पौधा लगाकर करें- डॉ प्रकाश

दाम्पत्य जीवन की शुरुआत पौधा लगाकर करें- डॉ प्रकाश

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

* शादी उत्सव पर पौधा देकर लोगों से किया अपील

* सभी उत्सवों पर उपहार में देते रहे है पौधा

* अबतक लगा चुके है हजारों पौधा

फुलवरिया(गोपालगंज): पौधा लगाने और उसका संरक्षण करने से बड़ा परोपकार और कुछ नहीं है। यही सच्चा सन्यासी है जो आपसे लेता कुछ नहीं परन्तु आपके जीवन के लिए अनमोल रत्न हमेशा देते रहता है। ऐसे में आप अपने दाम्पत्य जीवन की शुरुआत पौधा लगाकर ही करें। लगाया गया पौधा सादगी, निष्ठा और एक साथ जीवन जीने का संकल्प दिलवाएगा। उक्त बातें स्थानीय प्रखंड के इंद्रभान चक गांव में एक शादी समारोह में पहुंचे पर्यावरण विद डॉ सत्य प्रकाश ने वर वधू का स्वागत पौधा देते हुए कहा। इन्होंने इस मौके पर लोगों से अपील भी किया कि वर वधू का स्वागत पौधा देकर ही करें। इससे बड़ा पवित्र कार्य और कोई नहीं है। अबतक हजारों पौधा लगा चुके पर्यावरण विद ने कहा कि यही पौधा आपके जीवन में खुशहाली लाएगा। इन्होंने यह भी कहा कि अपने सभी उत्सवों पर पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इसके कई बहुआयामी फायदे है। पर्यावरण विद अपने बीस वर्षों में वर वधू का स्वागत, जन्मोत्सव सहित शुभ कार्य की शुरू या महापुरुषों की पुण्य तिथि पर पौधा लगाते रहे है। साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करते रहे है। इंद्रभान चक गाव निवासी धनश्याम मिश्रा के एकलौती पुत्री प्रीति मिश्रा की शादी विजयीपुर थाना के परसौनी गान के मल्टी नेशनल कम्पनी में कार्यरत मनीष की शादी में शामिल होने के बाद गोपालगंज में एक शादी समारोह के लिए कूच कर गए। वहां भी सुधांशु वर्मा की लाडली समृद्धि उर्फ टुल्लू को पौधा देकर पर्यावरण बचाने और जीवन को हरा भरा रखने के लिए पौधा देकर प्रेरित किया। वर वधू का स्वागत पौधा देकर करने की चर्चा चहुंओर हो रही है। वैसे पर्यावरण विद को अबतक पौधरोपण के लिए कई संस्थानों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इस मौके पर विजय तिवारी, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, विजय दुबे, सोमेश्वर तिवारी, हेमंत मिश्र, डॉ राजीव दयाल, डॉ राम विष्णु प्रसाद, देवेन्द्र कुमार, सुधांशु वर्मा, संगीता वर्मा, आयकर अधिवक्ता प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, दीपा श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, प्रकाश लाल श्रीवास्तव दिवाकर प्रसाद, जय प्रकाश, चेतन श्रीवास्तव सहित तमाम लोग आदि थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!