प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु पर पैसे खाने का आरोप
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस में घमासान छिड़ गया है। टिकट बंटवारे से नाराज कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन नेताओं ने पटना के सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को धरना प्रदर्शन और उपवास करने का ऐलान कर दिया है। टिकट कटने से नाराज कांग्रेसी नेताओं ने बुधवार को पटना में बैठक करने के बाद यह फैसला लिया।
नाराज नेताओं की बैठक में शामिल एआईसीसी सदस्य आनंद माधव ने कहा कि कांग्रेस को बचाना हम लोगों का लक्ष्य है। उन्होंने बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु पर पैसे लेकर टिकट वितरण का आरोप लगाया।
शेखपुरा जिले के बरबीघा से पूर्व विधायक गजानंद शाही ने कहा कि वह 2020 के विधानसभा चुनाव में महज 113 वोटों से हारे थे, इसके बावजूद कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपश्र राहुल गांधी से इस मामले पर हस्तक्षेप कर तुरंत कृष्णा अल्लावारू को प्रभारी के पद से हटाने की मांग की।
बता दें कि गजानंद शाही, आनंद माधव समेत अन्य नेताओं ने पिछले सप्ताह भी पटना में बैठक की थी। उस दौरान सभी नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम पर केंद्रीय नेतृत्व को गुमराह करने का आरोप लगाया था। उन्होंने अपना इस्तीफा भी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा था।
नाराज नेताओं ने कहा था कि अल्लावरु, राजेश राम मिलकर राहुल गांधी के हाथ कमजोर कर रहे हैं। टिकट बंटवारे में उन्होंने धनबल और निजी स्वार्थ को तरजीह दी। उस बैठक में छत्रपति यादव, नागेंद्र प्रसाद विकल, रंजन सिंह, बच्चू सिंह, राजकुमार राजन और बंटी चौधरी समेत अन्य नेता मौजूद रहे थे।
- यह भी पढ़े……………..
- ई०वी०एम० सीलिंग हेतु पदाधिकारी और कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित
- “गोधन भईया चलले अहेरिया, खोड़लिच बहीना देली आशीष ……!”

