वाराणसी में महंगाई पर बोले भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप, कभी-कभी विकास के लिए पीनी पड़ती है कड़वी दवाई

वाराणसी में महंगाई पर बोले भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप, कभी-कभी विकास के लिए पीनी पड़ती है कड़वी दवाई

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow


श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी यूपी

वाराणसी / रोहनिया स्थित भाजपा काशी क्षेत्र कार्यालय पर बुधवार को भाजपा काशी क्षेत्र पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का कार्यकर्ता समागम आयोजित है। इस कार्यकर्ता समागम में वाराणसी पहुंचे भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने महंगाई के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि हाँ पेट्रोलियम दाम, गैस के दाम और कुछ खाद्यान्न के दाम बढे हैं लेकिन देश के सर्वांगीण कल्याण और विकास के लिए कुछ कड़वी दवाई भी पीनी पड़ती है। ख़ुशी है कि हमारी जनता भी कड़वी दवाई पीकर देश के साथ खड़ी है।

वहीँ उन्होंने बताया कि ओबीसी मोर्चे की आगामी रणनीति, प्रदेश के आगामी कार्यक्रम एवं तमाम योजनाओं के निर्धारण के लिए 18 सितम्बर को ओबीसी मोर्चे ने प्रदेश कार्य समिति की अहम् बैठक का आह्वान अयोध्या में किया है।

महंगाई के सवाल पर नरेंद्र कश्यप ने कहा कि डेढ़ साल से सिर्फ हिंदुस्तान ही नहीं पूरा विश्व कोरोना की चपेट में है। ब्रिटेन, यूएसए, कनाडा जो धनाढ्य कंट्री है उनकी भी अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है। आज हमारे देश में यह संतोष है कि मोदी सरकार ने लगातार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न लगातार उपलब्ध करवाया है। कोविड काल में भी अर्थव्यवस्था को संभालने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हाँ पेट्रोलियम दाम, गैस के दाम और कुछ खाद्यान्न के दाम बढे हैं लेकिन देश के सर्वांगीण कल्याण और विकास के लिए कुछ कड़वी दवाई भी पीनी पड़ती है। ख़ुशी है कि हमारी जनता भी कड़वी दवाई पीकर भी देश के साथ खड़ी है।

इससे पहले उन्होंने बताया कि ओबीसी मोर्चे ने लक्ष्य तय किया है कि ओबीसी मिशन 2022 के माध्यम से अबकी बार फिर 300 के पार पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपने संगठनात्मक शक्तियों को अर्जित करने के लिए पिछड़े वर्गों के 10 करोड़ की आबादी में रहने वाले बड़े समाज को भारतीय जनता पार्टी की सोच और सिद्धांत के साथ जोड़ने के लिए, देश और प्रदेश की सरकार की उपलब्धियों के साथ पिछड़ों के मध्य जाकर अपनी बात कहते हुए सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में ओबीसी मोर्चा भारतीय जनता पार्टी को सशक्त और मज़बूत करने के लिए प्रदेश के मैदान में है।

नरेंद्र कश्यप ने कहा कि ओबीसी मोर्चे की आगामी रणनीति, प्रदेश के आगामी कार्यक्रम एवं तमाम योजनाओं के निर्धारण के लिए 18 सितम्बर को ओबीसी मोर्चे ने प्रदेश कार्य समिति बैठक का आह्वान अयोध्या में किया है, जिसमे प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या सहित देश और प्रदेश की सरकार और संगठन के बड़े नेताओं का आगमन होगा।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि 18 सितम्बर से ओबीसी मोर्चा उत्तर प्रदेश में ओबीसी मिशन 2022 के लिए निकलेगा। हम प्रदेश की सभी 403 सीटों पर पिछड़ा वर्ग सम्मलेन आयोजित करेंगे। प्रदेश के सभी ज़िलों में रैलियां करेंगे। सभी क्षेत्रों में महा रैलियां भी करेंगे। कुल मिलकर पिछले 7 वर्ष के कार्यकाल में मोदी जी ने जो पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किये हैं और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए योगी सरकार ने जो फैसले लिए। उन सब फैसलों के साथ ओबीसी समुदाय को जोड़ते हुए। भाजपा को 2022 में फिर एक बार 300 के पार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए ओबीसी मोर्चा प्रदेश के चुनावी मैदान में है।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की 24 करोड़ जनता के साथ सबका साथ-सबका विकास की मंशा रखती है और उन्ही के समर्थन से सत्ता में आयी है। ओबीसी वर्ग प्रकोष्ठ भी पार्टी की विचारधारा के साथ 300 पार के आगे ले जाने के लिए उनके साथ है। इस बार भी पिछड़ा वर्ग पिछले साल से अधिक ऊर्जा के साथ योगी जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए आतुर है।

असदुद्दीन ओवैसी के द्वारा 100 सीटों पर अपनी पार्टी AIMIM के कैंडिडेट्स को चुनाव लड़ने के एलान पर उन्होंने कहा कि AIMIM 100 सीटों पर लड़े या सभी सीटों पर लड़े ये उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी को उनके या किसी और पार्टी के चुनाव् लड़ने से कोई फर्क इसलिए नहीं पड़ने वाला क्योंकि साढ़े चार वर्षों में योगी जी के शासन करने का नज़रिया और तरीका रहा है प्रदेश में वह सबसे अलग है। प्रदेश में राम राज्य की परिकल्पना को लेकर योगी जी आगे बढे हैं ये आने वाले चुनाव में भी उनका सहयोग करेगी, जो पार्टियां लड़ना चाहती हैं लड़कर रस्म अदायगी करें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!