वाराणसी में विद्यार्थी परिषद ने फूंका जावेद अख्तर का पुतला, कहा आरएसएस हमारी मातृ संगठन, नहीं सहेंगे अपमान श्रीनारद मीडिया सुनील

वाराणसी में विद्यार्थी परिषद ने फूंका जावेद अख्तर का पुतला, कहा आरएसएस हमारी मातृ संगठन, नहीं सहेंगे अपमान

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सुनील मिश्रा वाराणसी यूपी

वाराणसी / अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को नगर पंचायत गंगापुर चौराहे पर जावेद अख्तर का पुतला फूंका गया। जावेद अख्तर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना तालिबान से की थी। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि आरएसएस हमारा मातृ संगठन है। इसका अपमान हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।

छात्र मनोहर सिंह ने कहा कि जावेद अख्तर जैसे लोग देश में पल रहे आस्तीन के सांप हैं, जो कि राष्ट्रवाद को बार-बार डंसने का प्रयास करते हैं। विद्यार्थी परिषद के विनय पांडेय ने बताया कि जावेद अख्तर का यह बयान अति निंदनीय है। जावेद अख्तर जैसे लोग तालिबानी एवं पाकिस्तानी विचारधारा का अनुसरण करने वाले लोग हैं। वे लोग पाकिस्तान और तालिबान के लिए ही जीते हैं।

जिले एवं इकाई के कार्यकर्ताओं ने जावेद अख्तर मुर्दाबाद के नारे लगाए और आक्रोश के साथ उनका पुतला फुका। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष गंगापुर मनोहर सिंह, अनुपम सिंह गोलू, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निशांत सिंह, वर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष पद्मनाभम मिश्रा, शिवम ठाकुर, आशुतोष केसरी, पवन सोनार, प्रिंस केशरी, नित्यानंद गिरी, कुनाल सिंह तथा भारी संख्या में छात्र उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!