जिले के सरकारी स्कूलों में आयोजित रंगोली ै में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

  1. जिले के सरकारी स्कूलों में आयोजित रंगोली ै में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

श्री नारद मीडिया अरविंद रजक पंचदेवरी गोपालगंज। जिले के कई सरकारी स्कूलों में दीपावली की पूर्व संध्या पर शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा बिखेरी। रंगोली प्रतियोगिता में वर्ग एक से लेकर आठ तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। पंचदेवरी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नेहरुआ कला में आयोजित प्रतियोगिता में वर्ग पांच के छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वर्ग छ्ह के छात्र छात्राओं ने द्वितीय स्थान तथा वर्ग सात और चार के छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया गया। उधर विजयीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय मझवलिया, मध्य विद्यालय बलवां पटखौली, भोरे प्रखंड के अपग्रेड हाई स्कूल शिवराजपुर, मध्य विद्यालय छठियावं, कटेया प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रसौती सहित जिले के अन्य प्रखंडों के कई विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मिडिल स्कूल नेहरुआ कला के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने बताया कि प्रति वर्ष दीपावली की पूर्व संध्या पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में कुछ करने का जज्बा पैदा होता है। बच्चों से जितना ही वर्क कराया जाए उतना ही उनके अन्दर सीखने की क्षमता बढ़ती है। लगातार बच्चों को पढ़ाते रहना भी, बच्चों पर बोझ से जैसे हो जाता है। इस मौके पर शिक्षक जनार्दन ओझा, छोटेलाल प्रसाद, राजन राम, माया शर्मा, ममता कुमारी श्रीवास्तव, सीमा देवी, पुष्पा देवी, दिलीप कुशवाहा, जितेंद्र वर्मा, अंशु तिवारी आदि थे।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

error: Content is protected !!