परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने गीता जयंती महोत्सव 2023 की देश प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं 

परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने गीता जयंती महोत्सव 2023 की देश प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

जयराम विद्यापीठ में परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने श्रद्धालुओं एवं संत महापुरुषों का स्वागत किया।

श्रीनारद मीडिया, कुरूक्षेत्र, (हरियाणा)

गीता जयंती महोत्सव 2023 के समापन अवसर पर जयराम विद्यापीठ में पहुंचे भारी संख्या में श्रद्धालुओं एवं संत महापुरुषों का आभार व्यक्त करते हुए श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने भगवान श्री कृष्ण के श्री मुख से उत्पन्न पावन गीता की जन्मस्थली धर्मनगरी कुरुक्षेत्र वासियों एवं देश प्रदेश वासियों को गीता जयंती की शुभकामनाएं दी।

श्री जयराम विद्यापीठ के संस्थापक पूज्य ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी के संकल्प एवं वर्षों पहले कुरुक्षेत्र की धरती पर किए गीता जयंती महोत्सव के बीजारोपण को ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी विशाल वृक्ष के रूप में साकार कर रहे हैं। ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी ने गीता जयंती की यात्रा शुरू की थी। आज यह यात्रा भव्य रूप ले रही है। इस मौके पर उन्होंने व्यासपीठ पर नमन करने के उपरांत कथावाचक आचार्य श्याम भाई ठाकर का सम्मान भी किया।

इस मौके पर मंच संचालन जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने किया। इस अवसर श्री जयराम शिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आयुक्त टी.के. शर्मा, के.के. कौशिक, खरैती लाल सिंगला, टेक सिंह, राजेंद्र सिंघल, कुलवंत सैनी, ईश्वर गुप्ता, श्रवण गुप्ता, जयपाल शर्मा, डा. मनमुदित नारायण शुक्ल, चंद्रभान कमौदा, सतबीर कौशिक, रोहित कौशिक, रणबीर भारद्वाज एवं राजेश प्रसाद लेखवार इत्यादि भी मौजूद रहे।
जयराम विद्यापीठ में श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी।

 

जयराम विद्यापीठ का गीता जयंती अवसर पर श्री काम्यकेश्वर महादेव मंदिर में निशुल्क सामान्य चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन।

श्रीनारद मीडिया, कुरूक्षेत्र, (हरियाणा)

 

जयराम विद्यापीठ, कमौदा पंचायत एवं डी.आर. जैन न्यूरोकेयर व मल्टीस्पेशलिटी के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।

कुरुक्षेत्र, 23 दिसम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से गीता जयंती महोत्सव 2023 के अवसर पर श्री जयराम विद्यापीठ द्वारा संचालित श्री काम्यकेश्वर महादेव मंदिर कमौदा में 24 दिसम्बर को निशुल्क सामान्य चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सरपंच सुच्चा सिंह एवं चंद्रभान कमौदा ने बताया कि विद्यापीठ के समाज कल्याण के कार्यों के चलते श्री जयराम विद्यापीठ, कमौदा ग्राम पंचायत एवं डी.आर. जैन न्यूरोकेयर व मल्टीस्पेशलिटी के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर में विशेषज्ञ
इस शिविर में डा. हिमांशु जैन, डा. रूचि जैन, डा. इमरान नजीर, डा. संजय शर्मा, डा. रमन सैनी, डा. तसवी व डा. भूमिका खन्ना झाम्ब इत्यादि चिकित्सा विशेषज्ञ सहयोग करेंगे।
श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी।

 

जयराम विद्यापीठ से शुरू हुई शोभा यात्रा का नगर में हुआ जगह जगह स्वागत।

श्रीनारद मीडिया, कुरूक्षेत्र, (हरियाणा)

कुरुक्षेत्र में विशाल भव्य शोभा यात्रा निकली।
शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र बनी भगवान श्री कृष्ण जीवन पर आधारित व अन्य झांकियां।
शोभा यात्रा में शामिल हुए श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी।

कुरुक्षेत्र, 23 दिसम्बर : ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ एवं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के समक्ष से गीता जयंती महोत्सव 2023 के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा रवाना हुई। इस मौके पर के.के. कौशिक, श्रवण गुप्ता, राजेंद्र सिंघल, ईश्वर गुप्ता, कुलवंत सैनी, टेक सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, पवन गर्ग, एस.एन. गुप्ता, राजेश सिंगला इत्यादि मौजूद रहे।
शोभा यात्रा का नगर में अनेकों जगह विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्वागत किया गया। भव्य एवं विशाल यात्रा में लोगों ने श्रद्धा व आस्था के साथ परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी से आशीर्वाद भी लिया। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी भी अन्य संत महापुरुषों के साथ रथ पर सवार होकर भव्य शोभा यात्रा में शामिल हुए।

यह शोभा यात्रा बिरला मंदिर, मोती चौक, पुरानी सब्जी मंडी हनुमान मंदिर, छोटा बाजार, तेज प्रताप टंकी, पुराना बस अड्डा, श्रद्धानन्द चौक, पारस रोड, गोल बैंक, रेलवे रोड, गुरुद्वारा छटी पातशाही तथा पैनोरमा से होती हुई श्री जयराम विद्यापीठ में आकर समाप्त हुई। सिंगला ने बताया विद्यापीठ के प्रवेशद्वार पर विशेष सजावट की गई थी।

उन्होंने बताया शोभा यात्रा में भगवान श्री गणेश, राधा कृष्ण का झूला, भगवान शंकर स्वरूप, वीर हनुमान महाबली, भगवान श्री कृष्ण सुदर्शन चक्र, महालक्ष्मी लाइव, मां दुर्गा लाइव, भगवान श्री राम भगत वीर हनुमान, विष्णु जी एवं माता लक्ष्मी शेषनाग पर इत्यादि झांकियों को शामिल किया गया। शोभा यात्रा में जयराम महिला मंडल की महिलाएं, जयराम संस्कृत महाविद्यालय के ब्रह्मचारी व विद्यार्थी शामिल हुए।
शोभा यात्रा में परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी तथा अन्य। गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा में विभिन्न झांकियां।

यह भी पढ़े

शिक्षक समाज का शिल्पीकर होते है .. डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह

पंजवार में सीवान के गांधी की मनाई गई पुण्यतिथि,क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

ईंधन में इथेनॉल सम्मिश्रण का भारत में क्या महत्त्व है?

सन ऑफ बिहार के नाम से चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप जेल से हुए रिहा

चर्चित युट्यूबर मनीष कश्यप के रिहाई पर रघुनाथपुर में बंटी मिठाईयां

थोड़ कइलें गान्ही बाबा ढ़ेर कइलस लोगवा

कोरोना JN1 Variant:डराने लगी कोरोना की रफ्तार,क्यों?

27 दिसंबर की मनेगी डॉ.शंकरदयाल सिंह की 86वीं जयंती

आईपीएस हरिकिशोर राय के पदोन्नति पर जताया हर्ष

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!