छेड़खानी के केस में घुस लेते दरोगा को निगरानी की टीम रंगे हाथ किया गिरफ्तार

छेड़खानी के केस में घुस लेते दरोगा को निगरानी की टीम रंगे हाथ किया गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, राकेश सिंह, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के जहानाबाद  जिले में निगरानी विभाग की टीम  ने एक दारोगा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मचा हुआ है।
वहीं गिरफ्तारी के बाद आरोपी दारोगा से पूछताछ भी की जा रही है।

मामले में पता चला है कि जिले के घोषी थाना के दारोगा उपेंद्र प्रसाद मेहता छेड़खानी के केस की डायरी को हल्का करने के लिए दस हजार रुपए की डिमांड की थी। जिसमें निगरानी के पास शिकायत की गई थी।


शिकायत के बाद निगरानी की टीम कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी। आरोपी दारोगा जैसे ही घोसी थाने के सामने पीड़ितों से पैसे लेने लगा, निगरानी ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। जिसके बाद निगरानी टीम दारोगा को पकड़कर अपने साथ ले गई।

निगरानी के टीम में डीएसी अरूणोदय पांडेय, सुरेन्‍द्र कुमार मौआर, विकास कुमार श्रीवास्‍तव,  इंसपेक्‍टर  सत्‍येन्‍द्र राम, शंभु प्रसाद, ईश्‍वर प्रसाद, एसआई देवी लाल श्रीवास्‍तव, एएसआई ऋषि, शशि, राजीव, कृष्‍ण मुरारी शामिल थे।

अगर आपसे भी कोई रिश्वत की मांग करता है।तो चुप ना रहें बल्कि निगरानी में इसकी शिकायत करें।

यह भी पढ़े

मंगोलपुर में समाजसेवी छठु तिवारी की पुण्यतिथि पर दर्जनों गणमान्य पुष्पांजलि अर्पित किया

अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए अनेको जनकल्याणकारी योजना चलाई गई है : संतोष कुमार निराला

शादी की नीयत से नाबालिग लड़की को भगाने का लगाया आरोप

रसोई गैस का पाईप लीक करने से घर में लगा आग

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!