सुशील मोदी को पद्म सम्मान, शारदा सिन्हा बनीं पद्मभूषण

सुशील मोदी को पद्म सम्मान, शारदा सिन्हा बनीं पद्मभूषण

 डॉ भीम सिंह भवेश को पद्मश्री सम्मान
बिहार की निर्मला देवी को कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान
 विजय नित्यानंद सुरिश्वर जी महाराज को अध्यात्म के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान
 हेमंत कुमार को चिकित्सा के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान
स्व. किशोर कुणाल को लोक सेवा के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान (मरणोपरांत)

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow

गणतंत्र दिवस की पूर्व संख्या पर गृह मंत्रालय ने 2025 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस साल कुल 139 हस्तियों को ये सम्मान प्रदान किया जाएगा, जिनमें 23 महिलाएं, 10 विदेशी, 13 मरणोपरांत पुरस्कार शामिल हैं। चुनावी साल में सुशील मोदी समेत बिहार की कई हस्तियों को पद्म सम्मान से सम्मानित किया गया है।

7 शख्सियतों को पद्म विभूषण और 19 को पद्म भूषण सम्मान

असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाने वाला पद्म विभूषण इस बार 7 व्यक्तियों को प्रदान किया गया है। प्रमुख नामों में तेलंगाना से डॉक्टर दुर्वुर नागेश्वर रेड्डी (चिकित्सा), कर्नाटक से वायलिन वादक लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम (कला) और मरणोपरांत साहित्यकार एम. टी. वासुदेवन नायर (केरल) शामिल हैं। वहीं पद्म भूषण पुरस्कार 19 लोगों को दिया गया है, जिनमें प्रमुख नामों में महाराष्ट्र से फिल्म निर्देशक शेखर कपूर (कला), उत्तर प्रदेश से साध्वी ऋतंभरा (सामाजिक कार्य) और दिल्ली से मरणोपरांत अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय (साहित्य और शिक्षा) हैं।

बिहार की इन हस्तियों को मिला पद्म सम्मान

चुनावी साल में बिहार की दिग्गज हस्तियों को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। दिग्गज गायिका रहीं शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। तो वहीं बिहार की राजनीति के कद्दावर नेता रहे सुशिल मोदी को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया है। बिहार की अन्य हस्तियों की बात करें तो समाज सेवा के लिए भीम सिंह भावेश, चिकित्सा के क्षेत्र में हेमंत कुमार, सिविल सेवा के लिए किशोर कुणाल को (मरणोपरांत), निर्मला देवी को कला के लिए और विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज को अध्यात्मवाद के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 के पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ये पुरस्कार विजेता असाधारण उपलब्धियों के प्रतीक हैं और उनकी मेहनत और समर्पण प्रेरणादायक हैं। उन्होंने लिखा, “भारत को गर्व है कि वह इन महान व्यक्तित्वों को सम्मानित कर रहा है। उनकी मेहनत, जुनून और नवाचार ने अनगिनत जिंदगियों पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।” प्रधानमंत्री ने इन विजेताओं को समाज सेवा और उत्कृष्टता के आदर्श मानते हुए कहा कि ये सभी हमें अपने जीवन में बेहतर करने और समाज के लिए निस्वार्थ सेवा करने का महत्व सिखाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!