सरस्वती शिशु मंदिर में मनायी गयी स्वामी विवेकानंद की जयंती

सरस्वती शिशु मंदिर में मनायी गयी स्वामी विवेकानंद की जयंती
श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

सीवान जिले के बडहरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित पं दीनदयाल नगर के पंडित दीनदयाल सरस्वती शिशु मंदिर में स्वामी विवेकानंद की जयंती विद्यालय के अध्यक्ष रघुनाथ शमा की अध्यक्षता मे मनाई गई।सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी के तैलचित्र पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता अनुरंजन मिश्र द्वारा पुष्प अर्पित किया गया।चंदन लगाया गया।

उपस्थित समिति के सदस्य , पदाधिकारी , अभिभावक, पुरातन छात्रों आदि को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अनुरंजन मिश्र ने कहा कि स्वामी विवेकानंद यूथ आइकॉन हैं।उनका जीवन युवाओं के लिए अनुकरणीय है। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकता में हुआ । उन्होंने 25 वर्ष की आयु में भगवा धारण कर लिया।

वे बचपन से कुशाग्र बुद्धि के थे।महज 30 वर्ष की उम्र में अमेरिका के शिकागों मे धर्म महासभा में भाग लेकर भारतीय सभ्यता, संस्कृति ,धर्म का प्रचार प्रसार किया और अपनी आध्यात्मिक सोच का पूरी दुनिया को लोहा मनवाया।उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को विद्यालय विकास का संकल्प दिलवाया।

इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा, राजेश सिंह, राजालाल राम,विजय साह,सौरभ प्रवीण, शिवम सिन्हा,रिम्पी मिश्र, प्रेमप्रकाश सोनी, आचार्य रवि मिश्रा, आचार्या पम्मी कुमारी ,अर्पणा कुमारी ,नेहा कुमारी आदि उपस्थित थे। इसका संचालन प्रधानाचार्य उपेंद्र मिश्र ने किया।

 

यह भी पढ़े

पैक्स द्वारा धान खरीद में हुए अनियमितताओं का खुलेआम विरोध

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत

 हसनपुरा  की खबरें : प्रखंड में मिले तीन पॉजिटिव, लोगों में हड़कंप 

वृद्ध से धोखाधड़ी कर जमीन लिखाने को लेकर पुत्र ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Leave a Reply

error: Content is protected !!