प्रोन्नत होकर प्रधानाध्यापक पद पर आसीन शिक्षकों ने डीईओ व डीपीओ को भेंट की गुलदस्ता

प्रोन्नत होकर प्रधानाध्यापक पद पर आसीन शिक्षकों ने डीईओ व डीपीओ को भेंट की गुलदस्ता

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

प्रधानाध्यापक पद पर पदस्थापित होने की खुशी में सभी प्रोन्नत प्रधानाध्यापकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना अवधेश कुमार को गुलदस्ता भेंट कर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही,नव पदस्थापित प्रधानाध्यापकों ने पदस्थापन करने के लिए पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया।

वहीं पदाधिकारियों ने नव पदस्थापित प्रधानाध्यापकों के मंगलमय और उज्जवल भविष्य की कामना की। डीईओ मिथिलेश कुमार ने कहा कि नये कर्मपथ पर अग्रसर होकर समाज के बच्चों का कल्याण करें।उन्होंने कहा कि आप बच्चों के ठहराव कायम करने के साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्ती भूमिका निभाने जा रहे हैं।

वहीं डीपीओ स्थापना अवधेश कुमार ने कहा कि आप बुलंद हौसले और मजबूत इरादे के साथ अपने गुरुत्तर दायित्वों का निर्वहन करें। पदाधिकारियों को सम्मानित करने वालों में नवपदस्थापित प्रधानाध्यापक राकेश कुमार राम, अशोक कुमार बैठा, मनोज कुमार राम, प्रमोद कुमार राम, महावीर प्रसाद, नागेन्द्र प्रसाद मांझी, राजेश्वर राम आदि शामिल थे।

यह भी पढ़े

नालंदा में पुलिस जवानों के बीच चले लात-घूंसे,क्यों?

रोट्रैक्ट क्लब ऑफ़ सारण सिटी ने 7 वें चार्टर दिवस का किया आयोजन

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, महिला समेत दो ज़ख्मी

छपरा जंक्शन पर रेल अधिकारियों ने किया जागरूक

छपरा जंक्शन पर रेल अधिकारियों ने किया जागरूक

Leave a Reply

error: Content is protected !!