Headlines

अमनौर में चोरों का आतंक जारी: 40 दिनों में 15 वारदातें

अमनौर में चोरों का आतंक जारी: 40 दिनों में 15 वारदातें

दो रोज पूर्व पुलिस ने चोरी के घटना का किया था उदभेदन दूसरे दिन फिर हुआ चोरी की घटना में 22 थान आभूषण चोरी; पुलिस की कार्यशैली पर उठ रही गंभीर सवाल.

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में चोरों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों में भय और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। 21 मई से शुरू हुआ चोरी का यह सिलसिला बीते 38 से 40 दिनों में अब तक 15 घरों तक पहुँच गया है, जो अमनौर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

हैरानी की बात यह है कि अमनौर पुलिस ने दो दिन पहले ही दो चोरों को पकड़ने का दावा किया था, लेकिन इसके बावजूद चोरी की घटनाएँ रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। विगत रात्रि एक बार फिर अज्ञात चोरों ने अमनौर हरनारायण पंचायत के अमनौर अगुआन गाँव में एक बंद घर को निशाना बनाया।

यह वारदात लालदेव मिश्रा के घर में हुई। चोरों ने उनके घर से 22 थान आभूषण चुरा लिए। बताया जा रहा है कि चोर घर के पीछे के दरवाजे का ताला काटकर अंदर घुसे थे।पेटी अलमीरा अटैची बक्सा का ताला तोड़कर आराम एक एक कीमती सामान गहना लेकर फरार हो गए है।

चोरी को अंजाम देने के बाद, चोर छत की सीढ़ी पर बने करकट को हटाकर भाग निकले।
घटना की सूचना मिलते ही अमनौर थाना प्रभारी कुंदन कुमार मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मामले की जाँच की जा रही है और चोरों को बहुत जल्द पकड़ लिया जाएगा।

 

हालांकि, लगातार हो रही ये चोरियाँ और पुलिस द्वारा कथित तौर पर चोरों को पकड़े जाने के बाद भी वारदात का न रुकना, अमनौर पुलिस की निष्क्रियता और अपराधियों पर लगाम लगाने में उसकी विफलता को साफ दिखाता है। स्थानीय निवासियों में इस बात को लेकर भारी निराशा है कि पुलिस प्रशासन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है।

 

लोगों का कहना है कि पुलिस को अपनी गश्त बढ़ानी चाहिए और अपराधियों के खिलाफ ठोस और प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि वे अपनी संपत्ति और सुरक्षा को लेकर निश्चिंत रह सकें।

यह भी पढ़े

शातिर साइबर ठग ने फुफेरे भाई के अकाउंट से गायब किये 50 हज़ार रूपये

किशनगंज में वॉट्सऐप लिंक से 3.63 लाख की ठगी:साइबर ठगी का शिकार हुए युवक को मिली राहत, पुलिस ने लौटाए 1 लाख रुपए

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने की कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

एडीजी हुए सख्त, जलालपुर थानाध्यक्ष के खिलाफ दिया जांच के आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!