धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

प्रारंभिक जांच के अनुसार धमाका एक इको वैन में हुआ, जिससे आसपास खड़ी तीन गाड़ियों में आग लग गई और इलाके में भगदड़ मच गई. फिलहाल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एनआईए और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर मौजूद हैं और इलाके की गहन जांच कर रही हैं. फोरेंसिक विशेषज्ञ भी साक्ष्य जुटाने में लगे हैं. पुलिस ने लाल किला और आसपास के इलाकों को सील कर दिया है.
धमाके की प्रकृति और इसके पीछे किसी आतंकी साजिश की आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच एजेंसियां हर एंगल से सुराग तलाश रही हैं. दिल्ली में इस वक्त हाई-अलर्ट घोषित कर दिया गया है. आज सुबह ही फरीदाबाद में बड़ी माता में आरडीएक्स सहित अन्य विस्फोटक बरामद होने की बात सामने आई थी, गुजरात से यूपी तक पुलिस ने बड़ी संख्या में संदिग्धों को अरेस्ट कर चुकी है.
लाल किला धमाके के बाद दिल्ली पुलिस ने दरियागंज से लाल किला की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है. सुरक्षा कारणों से इलाके को पूरी तरह घेरकर बैरिकेड लगा दिए गए हैं. केवल आपातकालीन सेवाओं को ही आने-जाने की अनुमति दी गई है.
दिल्ली के लाल किला धमाके के बाद गुजरात, महाराष्ट्र और हरियाणा में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. सभी राज्यों में पुलिस और खुफिया एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश मिले हैं. रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. धमाका एक इको वैन में हुआ, जिससे आसपास की तीन गाड़ियों में आग लग गई. पुलिस, एनआईए और फोरेंसिक टीमें मौके पर मौजूद हैं और जांच जारी है. घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.
दिल्ली के लाल किला धमाके के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है. पुलिस मुख्यालय से एनसीआर के सभी जिलों में सघन वाहन चेकिंग और सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. बाकी प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी पुलिस को चौकन्ना रहने के आदेश मिले हैं.
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों को सतर्क रहने और स्वयं फील्ड में उतरकर स्थिति की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं. दिल्ली की घटना को देखते हुए यूपी में महत्वपूर्ण स्थानों, धार्मिक स्थलों और बाजारों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है. खुफिया एजेंसियों को भी सक्रिय कर दिया गया है.
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण धमाके में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं. धमाका गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक इको वैन में हुआ, जिससे आसपास की तीन गाड़ियों में आग लग गई. विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पूरे क्षेत्र को घेरकर पुलिस व एनएसजी की टीमें जांच में जुट गई हैं. मौके से सामने आ रही तस्वीरें बेहद दर्दनाक हैं.
शुरुआती जानकारी के अनुसार धमाका एक इको वैन में हुआ, जिससे आसपास खड़ी दो अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई. विस्फोट इतना तेज था कि इलाके में भगदड़ मच गई और सड़क पर धुआं फैल गया. मौके पर पहुंची दमकल विभाग और पुलिस की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. सभी घायलों को नजदीकी एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है.
- यह भी पढ़े…………..
- दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में जोरदार धमाका हुआ है
- फरीदाबाद में डॉक्टर मुजम्मिल के दूसरे घर से मिला 2500 किलो विस्फोटक
- ‘लोकगीतों का समाजशास्त्र’ लोक की विलक्षण झलक देती है

