Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण और गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली-राष्ट्रपति भवन - श्रीनारद मीडिया

टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण और गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली-राष्ट्रपति भवन

टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण और गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली-राष्ट्रपति भवन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बयान पर राष्ट्रपति भवन ने प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रपति भवन ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं की टिप्पणियों से उच्च पद की गरिमा को ठेस पहुंची है। ऐसी टिप्पणियां घटिया, दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह से टालने योग्य हैं।बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति अपने अभिभाषण के अंत में काफी थक चुकी थीं। पुअर लेडी, मुझे उनके बारे में काफी बुरा लगा।

कांग्रेस की गरीब विरोधी झलक दिखी

भाजपा नेताओं ने राष्ट्रपति पर सोनिया गांधी की टिप्पणी पर कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की। जवाब में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्हें पहले देश को बर्बाद करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। भाजपा ने कहा कि सोनिया गांधी के बयान से कांग्रेस की अभिजात्यवादी, गरीब विरोधी और आदिवासी विरोधी झलक दिखती है।

बिना शर्त माफी मांगे कांग्रेस

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा कि, “ऐसे शब्दों का जानबूझकर इस्तेमाल कांग्रेस पार्टी की अभिजात्य, गरीब विरोधी और आदिवासी विरोधी झलक दिखती है। मैं मांग करता हूं कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपति और भारत के आदिवासी समुदायों से बिना शर्त माफी मांगे।

‘राहुल गांधी पुअर थिंग’

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने सोनिया गांधी के बयान को अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि भारत एक गणतंत्र है और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इस लोकतंत्र की पहली नागरिक एक महिला है जो आदिवासी समुदाय से आती है। वह सशक्त और मजबूत हैं। वे कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं। पात्रा ने कहा कि पुअर थिंग राहुल गांधी हैं। कांग्रेस उन्हें लॉन्च करने की कोशिश करती है। मगर पुअर थिंग राहुल गांधी लॉन्च ही नहीं हो पाते।

किरेन रिजिजू ने भी कांग्रेस को घेरा

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी कांग्रेस से माफी मांगने को कहा। रिजिजू ने कहा कि मैं सोनिया गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं के बयान की निंदा करता हूं। हमारी राष्ट्रपति एक आदिवासी महिला, कमजोर नहीं हैं। द्रौपदी मुर्मू ने देश और समाज के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है और वे कल्पना भी नहीं कर सकते कि उन्होंने किस तरह का काम किया है। उन्हें उनसे माफी मांगनी चाहिए।

संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संबोधन पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की प्रतिक्रिया ने विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद संसद परिसर में गांधी परिवार (राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी) गाड़ी का इंतजार कर रहे थे।
इसी दौरान राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म अपने अभिभाषण में एक ही बात का बार-बार जिक्र कर रहीं थीं। इसके बाद सोनिया गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति अपने अभिभाषण के अंत में काफी थक चुकी थीं। बेचारी, मुझे उनके बारे में काफी बुरा लगा।

राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी की साड़ी की तारीफ की

इसी दौरान राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी की साड़ी की तारीफ करते हुए कहा,”तुम्हारी साड़ी काफी अच्छी लग रही है। इसपर सोनिया गांधी ने कहा कि ये दादी (इंदिरा गांधी) की साड़ी है।”  बता दें कि पिछले साल प्रियंका गांधी ने वायनाड से लोकसभा की सांसद चुनीं गईं।।

इससे पहले राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी द्वारा लोकसभा में दिए पहले भाषण की सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि यह सदन में उनके पहले भाषण से बेहतर था।   बता दें कि राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा सांसद हैं। वहीं, सोनिया गांधी राज्यसभा से सांसद हैं।

राष्ट्रपति ने अभिभाषण में क्या-क्या कहा?

राष्ट्पति ने अभिभाषण के दौरान कहा कि हमारी सरकार में देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंच रहा है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। सरकार का लक्ष्य, विकसित भारत का निर्माण है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। सरकार ने कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग लागू करने का फैसला किया है।”

राष्ट्रपति ने अभिभाषण के दौरान कहा,” वक्फ बोर्ड और वन नेशन, वन इलेक्शन जैसे मुद्दों पर सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। मेरी सरकार महिलाओं के नेतृत्व में देश को सशक्त बनाने में विश्वास करती है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 91 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाया जा रहा है।”

संगम हादसे पर राष्ट्रपति ने जताया दुख

महाकुंभ में संगम हादसे का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा,”ऐतिहासिक महाकुंभ चल रहा है। यह हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक जागृति का त्योहार है. भारत और दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में पवित्र डुबकी लगाई है। मौनी अमावस्या के दिन हुई दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”

Leave a Reply

error: Content is protected !!