देश के सपने भी विराट होंगे और संकल्प भी विराट होंगे- पीएम मोदी

देश के सपने भी विराट होंगे और संकल्प भी विराट होंगे- पीएम मोदी

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

दस साल में जो हासिल किया, वो पड़ाव मात्र है। मंजिल तक पहुंचने का नया विश्वास है। अभी हमें देश के लिए, कोटि-कोटि भारतीयों का जीवन बदलने के लिए बहुत कुछ हासिल करने का संकल्प लेना है। बहुत से निर्णय अभी बाकी हैं। आज भाजपा युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब और किसान की शक्ति को विकसित भारत के निर्माण की शक्ति बना रही है।

पहले लोगों को लगता था कि सरकारें बदलती हैं, व्यवस्था नहीं बदलती। हमने सच्चे अर्थों में हर व्यवस्था को पुरानी सोच-पुरानी अप्रोच से बाहर निकाला। जिन्हें किसी ने नहीं पूछा, हमने उन्हें पूछा और पूजा है।

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान की अर्थव्यवस्था पर लाए गए श्वेत पत्र को जारी किया गया। इस श्वेत पत्र में यूपीए सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल की अनियमितताओं के बारे में बताया गया है।

जो काम सदियों से लटके थे, उनका समाधान करने का साहस दिखाया
जो काम सदियों से लटके थे, हमने उनका समाधान करने का साहस दिखाया। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कर 5 सदियों का इंतजार खत्म किया। 500 साल बाद गुजरात में स्वर्ण पताका फहरी, 7 दशक बाद देश को 370 से मुक्ति मिली, 6 दशक बाद राजपथ कर्तव्य पथ बना, 4 दशक बाद वन रैंक-वन पेंशन मिली, 3 दशक बाद लोकसभा-विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण मिला। हमने तीन तलाक का कानून बनाया, नई संसद बनाई।

सरे टर्म में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाएंगे
विपक्ष के हमारे दल भले ही योजनाओं को पूरा करना ना जानते हों, लेकिन झूठे वादे करने में इनका कोई जवाब नहीं। एक वादा करने से ये सारे राजनीतिक दल घबराते हैं। हमारा वादा विकसित भारत का है।

इन लोगों ने स्वीकार कर लिया है, ये लोग भारत को विकसित नहीं बना सकते। सिर्फ भाजपा पार्टी है और एनडीए गठबंधन है, जिसने ये सपना देखा। 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए हम काम करेंगे। हमने तीसरे टर्म में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने का संकल्प लिया है। ये मोदी की गारंटी है।

11 से 10 नंबर पर आने में उनका दम भर गया, हम अर्थव्यवस्था 5वें पायदान पर ले आए
भारत को वन बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में 60 साल लगे। 2014 के बाद टू ट्रिलियन मार्क भी बहुत बड़ा रहा था। 10 साल में हमने अर्थव्यवस्था में 2 ट्रिलियन डॉलर और जोड़ दिए। एक के लिए 60 साल और 10 साल में दो और जोड़ दिए। 11 से 10 नंबर पर आने में उनका दम भर गया, हम 5 पर ले आए।

आज इन्फ्रा बजट 11 लाख करोड़ को पार कर चुका है। इसी वजह से गरीबों के करोड़ों घर बन रहे, घर-घर पानी पहुंच रहा है, मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, गांव तक सड़कें बन रही हैं। जब टॉप 3 में पहुंचेंगे, तब आप कल्पना कर सकते हैं कि विकास के लिए हमारे पास कितनी ज्यादा पूंजी होगी। भारत के टॉप 3 इकोनॉमी में आने का मतलब है कि हर परिवार की आय बढ़ेगी।

दुनिया का हर देश, हर शक्ति जानती है, आएगा तो मोदी ही
आज हर महाद्वीप में भारत का सम्मान और ताकत बढ़ रही है। हर देश संबंध बनाने पर जोर दे रहा है। इन सबके बीच वो देश हमारी सरकार से बातचीत के लिए आते हैं। चुनाव बाकी है, लेकिन मेरे पास जुलाई, अगस्त, सितंबर के निमंत्रण दे रहे हैं।

दुनिया के बाकी देश भी भाजपा की वापसी को लेकर आश्वस्त हैं। दुनिया का हर देश, हर शक्ति जानती है, आएगा तो मोदी ही। कांग्रेस से देश को बचाना, बच्चों को, युवाओं को बचाना भाजपा के हर कार्यकर्ता का दायित्व है।

सेना की हर उपलब्धि पर कांग्रेस ने सवाल उठाए
कांग्रेस अस्थिरता की जननी है, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की जननी है। 70 के दशक में जब देश में गुस्सा बढ़ा तो उसने अस्थिरता का सहारा लिया। हर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया। आज भी साजिशें कर रहे हैं। जो गठबंधन बनाया, उसका भी यही काम है।

ये कभी भाषा तो कभी क्षेत्र के आधार पर देश को बांटने में लगे रहे। सबसे बड़ा पाप ये रहा कि देश की सेनाओं का मनोबल तोड़ने में भी पीछे नहीं रहे। सुरक्षा और सामरिक शक्ति को कम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सेना ने उपलब्धि हासिल की तो कांग्रेस ने हर बार सवाल उठाया। उन लोगों ने पूरी कोशिश की कि देश को राफेल ना मिल पाए। कहा कि HAL को खत्म किया जा रहा है। फोटो तक खिंचवा ली थी। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाए और सबूत मांगे।

मोदी ने मौन रहने की नसीहत दी, इस बार रिकॉर्ड जीत का लक्ष्य
BJP के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री मोदी ने नेताओं को दो दिनों तक मौन धारण करने की नसीहत दी। सूत्रों के मुताबिक शनिवार को हुई पदाधिकारियों की बैठक में मोदी ने पार्टी नेताओं से मौन धारण करने यानी मीडिया में जाकर बैठक के बारे में कुछ भी बोलने से मना किया है।

इसके साथ ही, मोदी ने मंडल प्रभारियों को हर एक पन्ना प्रमुख से 30 दिन में कम से कम एक बार मिलने को कहा है। मोदी चाहते हैं कि BJP हर वोटर तक व्यक्तिगत तौर पर पहुंचे। इसके लिए सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने को कहा गया है।

देश में 10 लाख 35 हजार बूथ हैं, यानी एक लोकसभा क्षेत्र में करीब 1900 बूथ। अगर हर बूथ पर 370 वोट जोड़े गए, तो एक लोकसभा क्षेत्र में 7 लाख वोट जोड़ने होंगे और पूरे देश में 38 करोड़ वोटर जोड़ने होंगे। सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि प्रधानमंत्री का पूरा लक्ष्य जीत का रिकॉर्ड बनाने पर है।

हम खुद हिंसा के भुक्तभोगी’

‘केरल में हमारे 100 से ज्यादा कार्यकर्ता शहीद हो गए, 300 से ज्यादा अपाहिज हो गए। वहां इंडी अलायंस का शासन है। बंगाल में हमारे सैंकड़ों कार्यकर्ता मौत के घाट उतार दिए गए, हमेशा वहां चुनाव में धांधली, घपलेबाजी और हिंसा होती रही। वहां इंडी अलायंस और ममता बनर्जी का शासन है। हम तो हिंसा के भुक्तभोगी हैं।

हिंसा फैलाने वाला अगर कोई गठबंधन यही तो वो घमंडिया गठबंधन है। दूर-दूर तक घमंडिया गठबंधन को सत्ता प्राप्ति की संभावना नहीं दिखती है। इस वजह से वो आज हर चीज का विरोध करने लगे हैं। इन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने, तीन तलाक, OBC कमीशन का विरोध किया और तो और नारी शक्ति वंदन अधिनियम में भी इन्होंने काफी व्यवधान उत्पन्न किया।’

अमित शाह ने कांग्रेस को दी चेतावनी

अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भरोसा देते हुए कहा कि ‘भाजपा में बूथ का काम करने वाला एक व्यक्ति देश का राष्ट्रपति भी बन सकता है और प्रधानमंत्री भी बन सकता है। ये सहूलियत केवल भाजपा में ही उपलब्ध है, क्योंकि हमने पार्टी को लोकतांत्रिक बनाकर रखा है।’ शाह ने कहा ‘मैं कांग्रेस को चेतावनी देता हूं कि आप रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकराकर केवल इस ऐतिहासिक पल का हिस्सेदार बनने से नहीं कतराएं बल्कि अपने देश को महान बनाने की प्रक्रिया से खुद को दूर कर लिया है। देश की जनता देख रही है और इसे याद भी रखेगी।’

देश को औपनिवेशिक मानसिकता से निकाल रहे हैं पीएम मोदी’

अमित शाह ने कहा कि ‘देश ने तय कर लिया है कि पीएम मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और इसमें कोई शक नहीं है। पीएम मोदी ने देश को भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, जातिवाद, वंशवाद से मुक्त किया है। प्रधानमंत्री ने विकास की राजनीति स्थापित की है। प्रधानमंत्री हमें धीरे-धीरे औपनिवेशिक मानसिकता से दूर कर रहे हैं, जबकि ये आजादी के तुरंत बाद हो जाना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस ने कभी इसकी चिंता नहीं की।’ अमित शाह ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा और कहा कि इन्होंने घोटाले किए तभी आज ये केंद्रीय एजेंसियों से भाग रहे हैं।

अगले चुनाव में दो खेमें आमने-सामने हैं’

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ‘मैं भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि अगले चुनाव में दो खेमें आमने-सामने हैं। एक तरफ है मोदी जी के नेतृत्व में NDA का गठबंधन और दूसरा है कांग्रेस के नेतृत्व में सारी परिवारवादी पार्टियों का घमंडिया गठबंधन। ये घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का पोषक है और भाजपा एवं NDA गठबंधन राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलने वाला गठबंधन है।’

दलितों, आदिवासियों को सम्मान और हिस्सेदारी देने का काम किया’

अमित शाह ने कहा, ‘दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज का एक वोटबैंक की तरह कांग्रेस और इंडी अलायंस ने बहुत इस्तेमाल किया, लेकिन उन्हें पहली बार सम्मान और हिस्सेदारी देने का काम भाजपा की मोदी सरकार ने किया। पहली बार देश का गौरव पूरी दुनिया ने महसूस किया। दुनिया में भारत के लोग कहीं पर जाते हैं, तो वहां के लोग कहते हैं कि मोदी के भारत से आए हो न।

दुनिया में ये पहचान बनाने का काम हमारे नेता नरेन्द्र मोदी ने किया है। न केवल महान भारत बनाने का साहस बल्कि उस स्वप्न को सिद्धि में बदलने के लिए सामूहिक पुरुषार्थ करने का मन भी नरेन्द्र मोदी ने बनाया और पूरे देश के सामने 2047 तक विकसित राष्ट्र  बनाने का लक्ष्य रखा।’

दिल्ली के भारत मंडपम में भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन रविवार 18 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ खत्म हो गया। पीएम ने अपने 64 मिनट के भाषण में कार्यकर्ताओं को ऊर्जा से काम करने का मंत्र दिया। वहीं, कांग्रेस समेत विपक्ष पर निशाना साधते हुए 10 साल की अपनी सरकार की उपलब्धियां भी बताईं।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश को बांटने में लगी है। उन्होंने सेना पर सवाल उठाए और राफेल की राह में भी रोड़े अटकाए। प्रधानमंत्री जैन संत विद्यासागर जी महाराज की बात करते हुए भावुक भी हो गए।

देश के सपने भी विराट होंगे और संकल्प भी विराट होंगे
पिछले 10 साल में भारत ने जो गति हासिल की है। बड़े लक्ष्यों को हासिल करने का जो हौसला पाया है, वो अभूतपूर्व है। ये मैं नहीं, पूरी दुनिया गाजे-बाजे के साथ बोल रही है। हर देशवासी को एक बड़े संकल्प के साथ जोड़ दिया है। ये संकल्प है विकसित भारत का। अब देश ना छोटे सपने देख सकता है और ना छोटे संकल्प ले सकता है। सपने भी विराट होंगे और संकल्प भी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!