यूपी में गायब हुई नाबालिग लड़की की खेत में मिली लाश.

यूपी में गायब हुई नाबालिग लड़की की खेत में मिली लाश.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

पीलीभीत में सगी बहनों की हत्या का खुलासा.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

उत्‍तर प्रदेश के संतकबीरनगर के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के पुनया गांव में एक नाबालि‍ग लड़की का शव गुरुवार को गांव के सिवान में गेहूं के खेत में पड़ा मिला। वह बुधवार की रात से गायब थी। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस बीच किसी ने गेहूं के खेत में एक लड़की का शव पड़ा होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर शव की पहचान रात से गायब किशोरी सुशीला (17) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

थाना क्षेत्र के पुनया गांव निवासी रामनाथ के दो बेटे जोगिन्दर और रविन्दर के बाद एक बेटी सुशीला थी। सुशीला बुधवार की रात में अचानक घर से गायब हो गई। सुबह घर वालों को उसके गायब होने की जानकारी मिली तो खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन के बाद जब पता नहीं चला तो डायल 112 पर गांव के ही एक लड़के पर भगाने का मौखिक आरोप लगाया। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस उस लड़के को थाने ले आई और पूंछताछ शुरू की। दोपहर में किसी ने थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा को फोन पर सूचना दी कि गांव के बाहर सीवान में किसी लड़की का शव पड़ा है।

इस सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव का शिनाख्त रामनाथ की पुत्री सुशीला (17) के रूप में हुई। थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा विनय कुमार पाठक ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। किशोरी का शव मिलने की सूचना पर एएसपी संतोष कुमार सिंह व सीओ मेंहदावल रामप्रकाश ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने के बाद कार्रवाई की मांग की है। अभी मुकदमा नहीं दर्ज है।

थानाध्यक्ष विनय कुमार पाठक ने कहा कि मौत का काऱण क्या है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि लड़की की मौत के कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मिलेगी। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने मौखिक आधार पर एक लड़के पर आरोप लगाया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में तीन दिन पहले दो बहनों की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार लड़कों से फोन पर बात करना ही दोनों की जान का दुश्मन बन गया। परिजनों ने ही दोनों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस कप्तान जय प्रकाश ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लड़कों पर फोन पर बात करने से नाराज मां और भाइयों ने मिलकर हत्या कर दी थी।

एसपी ने बताया कि पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले कासिमपुर गांव में सोनी नामका ईंट भट्टे पर अंशिका (17) और पूजा (21) परिवार के साथ काम करती थीं। 22 मार्च की शाम जब यह दोनों बहनें किसी से फोन पर बात कर रही थीं तो मां और भाइयों ने उनको देख लिया।

इस तरह घटना को दिया गया अंजाम
फोन पर बात करने से नाराज मां और भाई ने दोनों बहनों की पिटाई की। बाद में गुस्से में आपा खोने पर मां कमलादेवी ने पहले छोटी बेटी का गला घोटा। इसमें उसके दोनों बेटे रामप्रताप और विजय प्रताप ने साथ दिया। इसके बाद उसने अपनी 21 वर्षीय बड़ी बेटी पूजा का गला दबा दिया।

पुलिस की मानें तो इन लोगों ने लड़कियों के जीजा अनिल को घर बुलाया और बड़ी बेटी पूजा को जिंदा ही पेड़ से लटका दिया। इसके बाद यह लोग रात भर पुलिस को ना बता कर आपस में ही खिचड़ी पकाते रहे कि किसी तरीके से डेड बॉडी को छिपा दिया जाए। इसमें इनका साथ ईट-भट्टा मालिक अली हसन ने भी दिया।

मां, भाई और भट्ठा मालिक गिरफ्तार, एक भाई व जीजा फरार
पुलिस ने लड़की के भाई राम प्रताप, मां कमला देवी और ईट भट्टा मालिक अली हसन को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा भाई विजय प्रताप व जीजा अनिल पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस ने धारा 201 के तहत भट्ठा मालिक अली हसन को गिरफ्तार किया है। एसपी ने कहा कि अब भी इस हत्याकांड को बंद नहीं किया गया है और इसके पीछे के मौके पर जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!