विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रचार प्रसार के लिए जिलाधिकारी ने किया रथ रवाना

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रचार प्रसार के लिए जिलाधिकारी ने किया रथ रवाना

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार करें। कोई भी योग्य मतदाता छूटना नहीं चाहिए। उक्त बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री अमन समीर ने मंगलवार को समाहरणालय परिसर से प्रचार रथ रवाना करते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि इस अभियान को लेकर लोगों में कोई भ्रांति नहीं पैदा होनी चाहिए। भारत निर्वाचन आयोग के निदेश पर मतदाता सूची का विशेष या गहन पुनरीक्षण सतत चलता रहता है। इस अभियान को उसी कड़ी में देखा जाना चाहिए। जितनी अधिक लोगों को इस विषय पर जानकारी या जागरूकता होगी कार्य उतना ही सरल और आसान होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इस कार्य के लिए सभी बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

बीएलओ सुपरवाइजर का भी गहन प्रशिक्षण किया गया है। साथ ही एक बीएलओ की सहायता के लिए कम से कम दो वॉलंटियर भी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए अलग से बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक प्रखंड से जागरुकता रथ निकालने का आदेश दिया गया है। जो हर गली, मुहल्ले, टोला और गांव को आच्छादित करेगा।

 

इसके अलावा फ्लैक्स, पोस्टर्स, बैनर, हैंडबिल और स्टिकर लगाया जा रहा है। हेल्पलाइन डेस्क एक्टिव है। 1950 पर कॉल कर कोई भी जानकारी हासिल की जा सकती है। इसके अलावा वोटर हेल्प लाइन ऐप या वेबसाइट से सम्पूर्ण जानकारी हासिल की जा सकती है। सभी बीएलओ को मतदाताओं के पूर्व से भरे हुए गणना फॉर्म उपलब्ध करा दिए गए हैं। जिनका वे घर घर जाकर वितरण कर रहे हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि दैनिक स्तर कार्य की मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला से लेकर प्रखंड स्तर पर अधिकारियों को प्रशिक्षण देते हुए कार्य को गंभीरता से लेने की सख्त हिदायत दी गयी है। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ आयोग द्वारा अपलोड किए गए 2003 के मतदाता सूची को अपने पास रखेंगे।

इस सूची में किसी मतदाता के नाम होने पर पूरे परिवार के लिए उसे ही मान्य डाक्यूमेंट के तौर पर उपयोग किया जाएगा। अलग से कोई प्रमाण पत्र लेने का कोई दबाव नहीं है। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री जावेद एकबाल, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी श्री विनय चौधरी, श्री सतीश कुमार, श्री अशोक पासवान, श्री विकास कुमार, श्री प्रसन्नजीत कुमार सिंह, श्री उपेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

भोजपुर पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

सारण की खबरें :  सोनपुर थाना  में  08 कुर्की का निष्पादन, 07 वारंटियों को किया गया गिरफ्तार

रघुनाथपुर : परहिया में पिता का मर्डर,दो पुत्र हुए घायल

प्रशांत किशोर ने बगौरा में की जनसभा, जनसुराज अभियान को बताया जनता की आवाज।

बगौरा केनरा बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक एस. दास का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय सेवापुरी में स्मार्ट फोन का वितरण अध्यक्ष -प्रधान संघ वाराणसी,राकेश कुमार सिंह द्वारा किया गया

जिले में हाथीपांव के चिन्हित मरीजों को मिलेगा एमए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!