वयोवृद्ध विदुषी महिला ने झंडातोलन कर महिला सशक्तिकरण का बेमिसाल उदाहरण पेश किया
विद्यालय में नामांकित छात्रों के माताओं को अंग वस्त्र देकर प्राचार्य ने सम्मानित किया गया ।
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने से छात्रों का विकास होगा : प्राचार्य डॉ अखिलेंद्र सिंह
श्रीनारद मीडिया, मनोज तिवारी, छपरा (बिहार):

सारण जिले के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोठिया जलालपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण का बेमिसाल उदाहरण पेश किया गया । बताते चले कि इस विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अखिलेंद्र सिंह जब से विद्यालय में योगदान किए हैं तब से विद्यालय में नए-नए आयाम जोड़कर विद्यालय को उन्नत विकास की ओर ले जाने का कार्य किए हैं ।
वही कम संसाधन में शैक्षणिक माहौल कायम कर दिए हैं। विद्यालय के प्राचार्य डॉ अखिलेंद्र सिंह ने बताया कि मेरे विद्यालय में जो भी नामांकित छात्र हैं उनके माता को झंडा तोलन कार्यक्रम में शामिल कराया गया एवं उन सभी माताओ को सह सम्मान अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जलालपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पूर्व प्राचार्य स्वर्गीय देवेंद्र सिंह की बायो वृद्धि पत्नी एवं माता थी।

मौके पर वरीय शिक्षक अमित कुमार लाभ, पंकज कुमार सिंह, वसीम अख्तर ,हर्षित सिंह, मोहित कुमार सिंह, मनोज कुमार, राजेश सिंह यादव ,रवीश तिवारी, बाबू धन कुमार, नितिन कुमार, पूजा कुमारी, वैभव देव, लिपिक विकास कुमार आदि। वही अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर अखिलेषेंद्र सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन अमित कुमार लाभ ने किया। गणतंत्र दिवस पर विभिन्न स्थानों पर शान से लहराया झंडा मुख्य रूप से राजकीय बुनियादी विद्यालय रामपुर नूरनगर में प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने झंडा फहराया।
यह भी पढ़े
77 वां गणतंत्र दिवस पर लोगो ने आन बान शान से फहराया तिरंगा
खेल युवाओं को अनुशासन और राष्ट्रनिर्माण से जोड़ता है – विधायक मंटु सिंह
भारत वर्ष का यह विशाल वटवृक्ष संपूर्ण विश्व में भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के रूप में प्रसिद्ध
औरंगाबाद पुलिस, सीआरपीएफ की नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन
बिहार में 2 प्रॉपर्टी डीलरों की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

