महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी, बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई के उपाध्यक्ष जयकुमार का हुआ सम्मान समारोह।

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी, बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई के उपाध्यक्ष जयकुमार का हुआ सम्मान समारोह।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा  अंग्रेजी विभाग के शोधार्थी राहुल कुमार का भी हुआ सम्मान।

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के बनकट स्थित गांधी भवन परिसर के नारायणी कक्ष में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अंग्रेजी विभाग के शोधार्थी राहुल कुमार व जय कुमार का सहायक आचार्य के पद पर चयन होने पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उपाध्यक्ष व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज गर्व का क्षण है। ये शोधार्थी अगले चार दशक तक शिक्षा की सेवा करेंगे। शिक्षा जगत में सबसे अच्छे लोगों को आना चाहिए। शिक्षकों को सदैव विद्यार्थी बने रहना चाहिए और सदैव ज्ञान का भी अर्जन करना चाहिए। चाणक्य का कहना था की ज्ञान से सदैव असंतुष्ट और धन से हमेशा सन्तुष्ट होना चाहिए, क्योंकि शिक्षक मानस में सदैव परिवर्तन का कार्य करते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि जयकुमार जो विश्वविद्यालय इकाई के उपाध्यक्ष के रूप में सराहनीय कार्य करते रहे हैं,वह आगे भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ध्येय को आगे ले जायेंगे।

वही अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. विमलेश कुमार सिंह ने कहा कि मैं राहुल कुमार व जय कुमार के चयन पर इन्हें बधाई देता हूं। ये दोनों सरक व्यक्ति है,अब ये बिहार के राजपत्रित अधिकारी के रूप में चयनित होकर सेवा में जा रहे है। आपके अंदर सदैव सेवा समर्पण का भाव होना चाहिए। मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर सभी ने पुष्प अर्पित किया। तत्पश्चात डॉ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने जयकुमार शॉल देकर सम्मानित किया। वहीं प्रान्त के शोध कार्य प्रमुख मुकेश कुमार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय अध्यक्ष मंगल सिंह ने गीता देकर उनका मान बढ़ाया। जबकि राहुल कुमार का स्वागत अंग्रेजी विभाग विभागाध्यक्ष ने अंग वस्त्र देकर और एमएस कॉलेज मोतिहारी के प्रियांशु कुमार ने गीता पुस्तक भेंट की। मौके पर अमन कुमार, ऋषभ राज सिंह उर्फ राम सिंह, लक्की कुमार, कोषाध्यक्ष तापस सरकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शोध आयाम के सह संयोजक कृष्ण कुमार ने किया।

चयनित शोधार्थी राहुल कुमार ने कहा कि मैं अपने कार्य में अवश्य खरा उतरूंगा। वहीं जय कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में हमें चरित्र निर्माण करने का अवसर मिला। असफलता ने हमें सफलता की राह दिखाई। हम केवल अपना कार्य करते जाएं, सफलता हम सभी को अवश्य मिलेगी।


ग़ौरतलब है कि राहुल कुमार और जय कुमार का बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग बिहार के अधीन राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में अंग्रेजी विषय के सहायक अध्यापक पद पर चयन हुआ है। इस प्रक्रिया में विज्ञापन संख्या- 58/ 2020 के अंतर्गत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग बिहार के अधीन राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में सहायक अध्यापक अंग्रेजी के कुल 32 पदों पर नियुक्ति के अंतर्गत लिखित परीक्षा के आधार पर सफल घोषित 74 उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार दिनांक 16 मार्च से 18 मार्च तक आयोजित हुआ, जिसमें कुल 72 उम्मीदवार उपस्थित हुए। इसमें अंग्रेजी विभाग के 2019 सत्र के शोधार्थी राहुल कुमार व 2020 सत्र के शोधार्थी जय कुमार का चयन हुआ है।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!