बच्ची ने तोड़ा पौधा गुस्साये पड़ोसी ने केरोसिन डालकर 12 साल की लड़की को जिंदा जला डाला

बच्ची ने तोड़ा पौधा गुस्साये पड़ोसी ने केरोसिन डालकर 12 साल की लड़की

को जिंदा जला डाला

श्रीनारद मीडिया,  सेंट्रल डेस्क :

 

बिहार के बेगूसराय से ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे यहां एक 12 साल की मासूम बच्ची पर केरोसिन का तेल छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया गया, बच्ची पर पौधा तोड़ने का आरोप लगाया गया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिवरौना गांव में एक 12 वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसने अपने पड़ोसी सिकंदर यादव के घर में लगे कुंदरी (एक प्रकार की सब्जी) के पौधे को उखाड़ दिया।इसकी जानकारी मिलने के बाद आरोप है कि सिकंदर और उसकी पत्नी कविता देवी ने बच्ची की जमकर पिटाई कर दी। जब इससे भी उनका मन नहीं भरा तो बच्ची के शरीर पर केरोसिन तेल उड़ेलकर आग लगा दी।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

बरौनी के थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने रविवार को बताया कि इस घटना की एक प्राथमिकी शनिवार को बरौनी थाना में दर्ज कराई गई है। जख्मी बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की सत्यता का पता चल सकेगा। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सूत्रों का कहना है कि दोनों परिवारों में पहले से ही विवाद चल रहा है।

वहीं इस दर्दनाक मामले पर बेगूसराय पुलिस  का कहना है कि सब्जी का पौधा उखाड़ने को लेकर पड़ोसी पर जलाने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़े 

 सीवान के दरौली में राजद नेता पूर्व मुखिया दयानंद यादव की गोली मारकर हत्या

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त ने गृहमंत्री देशमुख पर लगाया 100 करोड़ की वसूली कराने का आरोप.

बेटी की शादी के लिए लूट लिया था नवादा का बैंक, दामाद को दहेज में दी बाइक और आभूषण

पहले बड़े भाई ने जबरदस्‍ती की और फ‍िर किया न‍िकाह, बाद में छोटे ने भाई ने बनाया हवस का शिकार 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!