प्रेमी के घर गयी युवती ने  प्रेमी से नहीं मिलने पर उसके दरवाजे के सामने लगा लिया फांसी

प्रेमी के घर गयी युवती ने  प्रेमी से नहीं मिलने पर उसके दरवाजे के सामने लगा लिया फांसी

घटना सारण जिले के अमनौर थाना के अमनौर जवाहर बाग बड़ा गांव  की

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

 

एक लड़की ने अपने प्रेमी से मिलने उसके घर गईं, लेकिन प्रेमी से नही मिलने पर उसके दरवाजे के पास एक बेल के पेड़ से दुप्पटा के सहारे फाँसी लगा   आत्म हत्या  कर ली। लड़की की शादी सुनिश्चित  हो गई थी पर लड़की अपने प्रेमी से ब्याह रचना चाहती थी ।   प्रेमी दूसरा समुदाय के होने के कारण ब्याह नही रचाना चाहता था ।घटना सारण जिला के अमनौर  थाना क्षेत्र के धर्मपुर जाफर पंचायत के अमनौर जवाहर बाग बड़ा गांव  की है ।   भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सजंय मयूख के घर के  पास की घटना है।

लड़की जिस घर के प्रांगण में बेल के पेड़ से दुप्पटा के सहारे झूली हुई थी।वह घर ओम कुमार गोस्वामी का है।इनके पिता हाई स्कूल के पूर्व प्राचार्य थे।इनके घर मे अवकाश प्राप्त चिकित्सक महाराज मांझी कई वर्षों से किराए पर पूरे परिवार के साथ रहते है।

इन्ही के घर के सामने बाउंड्री वाल गेट के पास बेल के पेड़ से झूलती हुई लड़की का शव मिला। लड़की के फंदे से झूलते देख आस पास के लोगों में जंंगल की आग की तरह फैल गया।  लोगो की हुजूम जुट पड़ी।सूचना मिलते ही अमनौर पुलिस कुंदन कुमार दल बल के साथ पहुँच मामले की तहकीकात में जुट गए।

कुछ देर बाद मढ़ौरा डीएसपी नरेश पासवान पहुँचे।लड़की लाल समीज पहनी हुई थी।दुपट्टा से बेल के पेड़ पर गले में फंदा लगा इहलीला समाप्‍त कर दी।   पुलिस ने लड़की की पहचान धरहरा पंचायत के बांदे गांव के अनीश मिया की पुत्री 17 वर्षीय सबाना खातून उर्फ तेतरी कुमारी के रूप में किया।  मृतिका के पिता नही है। ये तीन बहन चार भाई में छोटी थी।

सूचना मिलने पर मृतक के बृद्ध माँ मेहरून निशा, भाई एक पड़ोसी महिला घटना स्थल पहुँची। पुत्री का शव देख बिलख बिलख के रोने लगी।अचेत हो जा रही थी।इनका कहना था कि सन्ध्या के समय पर घर पर थी।बोली दुकान पर समान खरीदने जा रही हूं।नही लौटी  तो इन्हे लगा कि दूसरा वाला घर मे जाकर सो गई होगी।अचानक सुबह मनहूस खबर सुन हृदय तड़प उठा। उन्होंने कहा लगता है किसी ने इसके साथ गलत कर फाँसी लगा दिया है।
पुलिस ने घण्टो तहकिकात के बाद शव को कब्जे में कर पंचनामा के बाद पोस्मार्टम के लिए छपरा भेज दिया।

लड़की जिस घर के प्रांगण में फांसी लगाकर आत्म हत्या की वह घर लड़की के प्रेमी का निकला

मवेशी चिकित्सक महाराज मांझी गरखा के रहमपुर बसंत नारायण पुर गांव के रहने वाले है।यहाँ नौकरी करते थे।अवकाश प्राप्त होने के बाद यही किराए के मकान में सपरिवार के साथ रहा करते है।  सोन्हो के अपने एक भांजा रौनक को भी पढ़ाई लिखाई के लिए यहां रखे हुई थे।सुबह रौनक घटना से अनजान बना हुआ था।पशु चिकित्सक सुबह घर पर एक दिब्यानग पुत्र व भांजा को छोड़ फरार हो गए।  पुलिस के पहुंचने पर तहकिकात शुरू हुआ।जब पुलिस को लटका शव के नीचे कुछ लिखा देखा तो मामला नया मोड़ ले लिया।वहाँ लिखा था रौनक मेरे साथ गलत काम किया है।पुलिस इस वाक्य को पढ़ते ही रौनक को धर दबोचा।  हिरासत में लेकर थाना लाकर पूछ ताछ शुरू कर दिया।रौनक का घर सोनहो है।उपेंद्र मांझी के पुत्र बताया जाता है।ननिहाल में रहकर इंटर की तैयारी करता था लड़की भी इंटर की तैयारी करती थी।

संध्या पहर गांव के लोग घटना स्थल के आस पास टहलते देखा था।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि लड़की को संध्या पहर घूमते हुए देखा गया।पूछने पर लड़की बताई की अम्मा को ढूढने आई हूं।फिर किसी ने कोई सुधि नही लिया।

दोनो इंटरमीडिएट के छात्र थे वर्षो से एक दूसरे से प्रेम करते थे।

प्रेमिका का घर प्रेमी के घर से महज दो किलो मीटर  की दूरी पर है  । दोनो इंटरमीडिएट में एक साथ पढ़ाई करते थे।युवक अपने मामा के पास रहकर पढ़ाई करता था।दोनो की आपस में एक दूसरे से वर्षो से बात होती थी।  हमेशा छुप छुप कर मिलते जुलते रहते थे।लड़की की शादी का दिन निर्धारित हो  हो चुका था।लेकिन लड़की को यह शादी मंजूर नही थी।  वह अपने प्रेमी को पसंद करती थी। प्रेमी से शादी करने वाली थी।प्रेमी से शादी का दबाव बनाने लगी।  शायद दोनो प्रर्मी अलग अलग समुदाय होने के कारण लड़का शादी से इनकार करता हो।

किसी बात को लेकर दोनो में कुछ दिनों से बातचीत बन्द था।लड़का फोन नही उठा रहा था।जैसे जैसे शादी का दिन नजदीक होते जा रहा था लड़की बेचैन होते जा रही थी।वह खुद लड़के से मिलने दो किलोमीटर की दूरी तय कर उसके घर पहुँच गई।उससे बात करने की कोशिश में थी।लड़का मोबाइल बन्द कर लिया था।  उसका दिया मोबाइल पहुचाने आई हुई थी। जब लड़का घर का दरवाजा नही खोला तो गुस्से में वही अपनी बात पेड़ के नीचे मिट्टी में लिख प्रेमी के घर के प्रांगण में लगा पेड़ में फंदा लगा आत्म हत्या कर ली।  प्रेमी को लगा कि वह अपने घर चली गई।जब सुबह देखा तो आश्चर्य चकित हो उठा ये क्या हो गया।पर अनजान बनने की कोशिश करने लगा।

 

यह भी पढ़े

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान- पीड़ितों को राहत और जीवनस्तर में सुधार करना एमएमडीपी किट देने का मुख्य उद्देश्य: सिविल सर्जन

चपरासी पद के लिए क्‍यों अप्‍लाई कर रहे PhD धारक?

सिसवन की खबरें :    पंचायत उप चुनाव बुधवार को, मतदान कर्मी बूथ पर रवाना

आर्मी अफसर ने रेलवे स्टेशन पर कराई महिला की डिलीवरी, हुए सम्मानित

भारत बंद : 25 करोड़ कर्मचारियों की  हड़ताल आज, बैंकिंग, कोयला खनन, डाक, बीमा और परिवहन पर पडे़गा असर

बिहार प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों का तबादला 

सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर फडणवीस की नसीहत

भाषा विवाद को लेकर महाराष्ट्र में बवाल

बिहार में 36 परसेंट वोटर के गणना फॉर्म जमा- चुनाव आयोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!