नशे में शादी के मंडप पर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन के साथ करने लगा अश्लील हरकतें, बिना दुल्हन के वापस लौटी बारात

नशे में शादी के मंडप पर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन के साथ करने लगा अश्लील हरकतें, बिना दुल्हन के वापस लौटी बारात

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

सारण जिले में गड़खा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर के मुकुरधुन महतो की पुत्री कुमारी पूजा की शादी सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के साह टोला बड़का गांव निवासी कैलाश महतो के पुत्र मुन्ना महतो के साथ तय हुई थी। दरवाजे पर बारात भी आई और बारातियों का स्वागत भी हुआ। देर रात शादी की रस्म शुरू हुई।

दूल्हा नशे की हालत में शादी करने मंडप में पहुंचा। सिंदूरदान के समय उसके पैर लड़खड़ा रहे थे। नशे का सुरूर उसके सिर चढ़ा हुआ था। यह देख दुल्हन के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह दूल्हे से थोड़ी अलग हो गई। आरोप है कि दूल्हे ने नशे की हालत में अश्लील हरकत भी शुरू कर दी।

दुल्हन को यह नागवार गुजरा और उसने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने समझाया बुझाया। इसको लेकर पंचायत भी बैठी फिर भी बात बनी नहीं। दुल्हन का कहना है कि जो अभी से ही नशे की हालत में हो, ऐसे व्यक्ति के बीच कैसे रिश्ता निभेगा।

इसलिए सोच समझकर कर यह निर्णय लिया है कि वह उसके साथ नहीं जाएगी। बाद में घरवालों ने भी बेटी के फैसले का साथ दिया। जब मामला नहीं सुलझा तो दूल्हे और उसके भाई को कथित तौर पर बंधक बना लिया गया। उपहार स्वरूप दिये गए सामान को वापस करवाने की बात कही गई। नतीजतन बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

यह भी पढ़े

सीवान में  शिक्षक भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे थे  तीन युवकों को अनियंत्रित ट्रक  ने रौंदा; तीनों की दर्दनाक मौत

सिसवन की खबरें :  जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर लोगों ने दिए आवेदन

मऊ में तेज रफ्तार स्कूल बस पलटी, 19 बच्चे घायल; महिला टीचर की हालत गंभीर

बेटी की मौत के बाद पिता के साथ दो पुत्र ने किया सामूहिक आत्महत्या

रघुनाथपुर में मिला अज्ञात युवक का शव,जांच में जुटी पुलिस

गोरेयाकोठी में माले नेता का एक हत्या अभियुक्त गिरफ्तार, दो फरार

Leave a Reply

error: Content is protected !!