अधिकारियों ने फलदार पौधा लगाकर मतदान कर्मियों को किया रवाना

अधिकारियों ने फलदार पौधा लगाकर मतदान कर्मियों को किया रवाना

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

* पर्यावरण विद के साथ पौधा लगाने का भी लिया संकल्प

* अधिकारियों ने पौधरोपण अभियान का किया जमकर स्वागत

फुलवरिया(गोपालगंज): मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना करने से पूर्व मंगलवार को फुलवरिया प्रखंड के अधिकारियों ने जिला के पर्यावरण विद डॉ सत्य प्रकाश के नेतृत्व में प्रखंड में संचालित प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में फलदार वृक्ष का पौधा लगाकर स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने का संकल्प लिया। जल ही जीवन है, वृक्ष नहीं तो जीवन नहीं पर अपना वक्तब्य देते हुए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अजीत कुमार रौशन ने बताया कि पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने व उनकी सुरक्षा के लिए हमें आगे आना चाहिए। आज सबसे बड़ा पवित्र दिन है जब हम अपने पंचायत सरकार को बनाने के लिए शांति और निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए प्रतिनियुक्ति हुए है। ऐसे में यह लगाया गया पौधा शांति और एकता का प्रतीक है। इसी संदेश को लेकर हम सभी एक साथ मिलकर सहयोगात्मक भाव से चुनाव करवाने के लिए संकल्प लेते है। सीडीपीओ पुष्पराज हिमांशु , सीओ श्यामसुंदर राय व बीएओ सरोज कुमार ने पर्यावरण पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए मानव समाज को आगे आने का आह्वान किया।  साथ ही सबको पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। मौके पर शिक्षक जनार्दन ओझा निराला, बीईओ रत्ना घोष, श्रमप्रवर्जन पदाधिकारी मुरारी कुमार सिंह, बीआरपी मनोज कुमार सिंह, आरती कुमारी सहित अनेको ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही मतदाताओं को बुधवार के दिन होने वाले पंचायत चुनाव के दौरान मतदान में बढ़ चढकर हिस्सा लेने का अपील भी किया। साथ ही पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने पर बल दिया। अंत में पर्यावरण विद डॉक्टर सत्य प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि अपने सभी कार्य कि शुरुआत पौधा लगाकर करें इसके बहुआयामी फायदे मिलेंगे। इन्होंने यह भी कहा कि सभी मतदान कर्मी संकल्प लेकर आज के दिन को यादगार बनने के लिए पौधा अवश्य लगाएं। पौधा एक सन्यासी के समान है जो देता है पर आपसे कुछ नहीं लेता।  पौधा लगाकर ही हम भावी पीढ़ी को स्वस्थ देख सकते है। अंत में सभी पदाधिकारियों ने पर्यावरण विद डॉ प्रकाश के इस कदम की भुरी भुरी प्रशंसा किया। इस मौके पर सभी मतदान कर्मी एवं मतदान पदाधिकारी आदि थे।

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!