उत्तर प्रदेश में व्यापारियों की राजनीति निजी स्वार्थों में फंसी रह गई – सुनील शुक्ला

उत्तर प्रदेश में व्यापारियों की राजनीति निजी स्वार्थों में फंसी रह गई – सुनील शुक्ला

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी यूपी

वाराणसी / प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील शुक्ला ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि व्यापारीयों की राजनीति आज भी व्यापारियों को कुछ नही दिला पाई। आज भी व्यापारियों को हर कदम पर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए कि अभी तक के व्यापारी संगठनों में केवल सदस्यता शुल्क वसूली तक अपने को सीमित रखा है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि वाराणसी का अधिकांश व्यापारी नेता किसी न किसी राजनैतिक पार्टी से जुड़ा है और उसी हिसाब से कार्य करता है। व्यापारियों की समस्याएं जस की तस बनी हैं।इसका जवाब किसी के पास नहीं है। जो व्यापारी सक्षम हैं मुख्य राजनीति में आगे बढ़ सकतें हैं लेकिन उनको भी कहीं न कहीं रोक दिया जाता है। राजनीति में इच्‍छा रखने वाला व्यापारी भी वहीं खड़ा है जहां आज से 10 वर्ष पहले था इसलिए स्थिति चिंताजनक बनी है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल उन सभी व्यापारियों से आवाहन और वादा करता है कि राजनीति में इच्‍छुक व्यापारियों को हमारे संगठन में केवल स्थान ही नही बल्कि उचित राजनीतिक भागीदारी भी मिलेगी। ‘ प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल’ में न केवल उचित स्थान व सम्मान बल्कि हर व्यापारी को पूरा मौका मिलेगा मुख्य राजनीति में अपनी ताकत दिखाने का।

आज का व्यापारी कब तक पीछे चलता रहेगा यह सोचने और आत्मचिंतन का विषय है। वर्तमान व्यापारी नेताओं को यह जरूर सोचना चाह‍िए क‍ि वह युवा वर्ग को न केवल आगे आने के ल‍िए प्रेर‍ित करें बल्कि उनका आगे बढ़ने में सहयोग भी करें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!