Breaking

सारण जिले का आधा दर्जन प्रखंडो के मुख्य पार्षद,उप मुख्य पार्षद एवं वर्ड पार्षदों का परिणाम घोषित

सारण जिले का आधा दर्जन प्रखंडो के मुख्य पार्षद,उप मुख्य पार्षद एवं वर्ड पार्षदों का परिणाम घोषित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

अधिकतर सीटों पर बदलाव एवं कुछ – कुछ सीटें बरकरार रहे

श्रीनारद मीडिया, मनोज तिवारी, छपरा (बिहार):


छपरा नगर पंचायत का मतगणना का परिणाम जिले के विभिन्न केंद्रों पर किया गया। जिसमें मुख्य रुप से जिला स्कूल छपरा, राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय सहित कई केंद्रों पर आयोजित किया गया था। अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन के प्रयास से शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना कार्य संपन्न हुआ है। मतगणना में मुख्य रूप से मुख्य पार्षद, उप पार्षद एवं वार्ड पार्षद शामिल थे।

सूत्रों के मुताबिक एकमा से मुख्य पार्षद श्वेता रानी को 4492 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रत्याशी चंद्रवती देवी को 1900 सौ मतो से पराजित किया।वही उप मुख्य पार्षद राजकुमार 4999 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रत्याशी जय कृष्ण राम को 1325 मतो से पराजित किया।

परसा से मुख्य पार्षद एशा खातून 5368 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रत्याशी नीलू देवी को 1704 मतो से पराजित किया। वही उप मुख्य पार्षद नेहा कुमारी ने 5183 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रत्याशी सहनाज बनो को 872 मतो से पराजित गया। मरहौरा से मुख्य पार्षद रूबी सिंह ने 3554 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रत्याशी ललन प्रसाद को 1566 मतो से पराजित किया। वही उप मुख्य पार्षद धीरज कुमार ने 2946 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रत्याशी रामशंकर प्रसाद को 69 मतो से पराजित किया।

दीघवारा से मुख्य पार्षद नीलू देवी ने 4726 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रत्याशी रशिम कुमारी को 671 मतो से पराजित किया। वही उप मुख्य पार्षद लालमती देवी 2597 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रत्याशी नूतन कुमारी 577 मतो से पराजित किया।

सोनपुर से मुख्य पार्षद अजय सह ने 5751 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रत्याशी अमजद हुसैन को महज 30 मतो से पराजित किया। वही उप मुख्य पार्षद अंजली कुमारी ने 4341 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रत्याशी प्रीति कुमारी 428 मतो से पराजित किया।

रिविलगंज से मुख्य पार्षद अमिता यादव उर्फ़ बंटी ने 5742 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रत्याशी सोनी देवी को 2523 मतो से पराजित किया। सभी जीते हुए प्रत्याशियों को सर्टिफिकेट अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, अवर अनुमंडल पदाधिकारी अर्शी शाहीन सहित दर्जनों अधिकारी शामिल थे।

यह भी पढ़े

क्या है बीपीएससी मेंस के पैटर्न में बदलाव के मायने?

हसनपुरा नगर पंचायत के 19 वार्डों में वार्ड पार्षद के पद पर कौन हुआ विजयी, किसको कितना मिला मत, पढे़ खबर 

कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर, लश्कर के 3 आतंकी ढेर

बॉर्डर पर सिर्फ लड़ाई नहीं, कमाई भी होती है,कैसे?

सीवान जिले के पांच नगर पंचायतों में हुए मतदान के आये परिणाम, पढ़े कौन कहां बना मुख्‍य पार्षद व उप मुख्‍य पार्षद

बेटे को प्यार व परिवार को दहेज चाहिए, फिर मंदिर में हो गया विवाह.

Leave a Reply

error: Content is protected !!