शौच के लिए निकली विवाहिता के मुंह में कपड़ा ठूंसकर की दरिंदगी

शौच के लिए निकली विवाहिता के मुंह में कपड़ा ठूंसकर की दरिंदगी

श्रीनारद मीडिया,स्टेट डेस्क


भभुआ जिले के नक्सल प्रभावित अधौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात नवविवाहिता के साथ गैंगरेप किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता वार्ड सदस्य की बहू है। अधौरा थाने की पुलिस ने मामले में पीड़िता का बयान लेकर एफआईआर दर्ज करने के लिए भभुआ महिला थाना को भेजा है।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

थानाध्यक्ष मनोज ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता व आरोपी को मेडिकल चेकअप के लिए सदर अस्पताल में भेजा गया है। उनके साथ पुलिस के अलावा पीड़िता के चचेरे ससुर भी भभुआ गए हैं।

थानाध्यक्ष ने कहा कि पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि उसके साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया है। घटना को अंजाम देने के दौरान बदमाशों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। दुष्कर्म करनेवाले तीनों आरोपी उसके गांव के ही थे। इनमें से नागेंद्र उरांव नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने तीन में से एक आरोपी की शिनाख्त की है। शेष के बारे में गिरफ्तार नागेंद्र ही जानकारी दे सकता है। पुलिस उससे पूछताछ करेगी।

सूत्रों ने बताया कि महिला का मायके उत्तर प्रदेश के राबर्टसगंज जिले के एक गांव में है। उसकी शादी पिछले माह हुई है। बताया गया है कि महिला के घर के सदस्य बुधवार की रात में खाना खा रहे थे। उसी दौरान वह शौच करने के लिए अपने घर से निकली। लेकिन, बदमाश उसे पकड़कर दूर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घर लौटकर पीड़िता ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के सदस्य गुरुवार को पीड़िता को लेकर अधौरा थाना पहुंचे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!