श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अनिल धीमान बने श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया वैध पण्डित प्रमोद कौशिक, हरियाणा

कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अनिल धीमान श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किए गए हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने की है। इस अवसर पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय प्रवक्ता व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा (SPSH) की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल धीमान को संघ के हरियाणा प्रदेश के नए प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि अनिल धीमान एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जिनका प्रदेश में पत्रकारिता के प्रति योगदान सराहनीय रहा है।

हरियाणा प्रदेश के उपाध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है।
डॉ. बंसल ने कहा की अनिल धीमान के अनुभवों पर हमें पूरा विश्वास है कि संगठन नए आयामों को छुएगा और पत्रकारों के हितों के लिए वह अपनी ऊर्जा और ज्ञान का सर्वोत्तम उपयोग करेंगे जिससे हमारा संगठन नए आयाम स्थापित करेगा।

डॉ. बंसल ने कहा कि, श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा पत्रकारों के अधिकारों और उनकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए सदैव समर्पित रहा है। अनिल धीमान ने एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार किया है। हमें पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में संघ निश्चित रूप से हरियाणा में पत्रकारों के हितों के लिए अद्वितीय कार्य करेगा। प्रदेश पदाधिकारियों ने श्री धीमान को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति व उनके आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजेश आहूजा (सोनीपत), प्रदेश संरक्षक डॉ. डीएल मल्होत्रा (सोनीपत), प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र केम (करनाल), दिनेश मेहता (हिसार), प्रदेश सह- सचिव शेलेन्द्र जैन (करनाल), पंकज सिंगला (पानीपत), जरनैल सिंह (कुरुक्षेत्र), रंजना शुक्ला (पंचकूला), प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल (सोनीपत), प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश राजपूत (सोनीपत) सहित भारी संख्‍या में पत्रकार उपस्थित थे। सभी ने संघ की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल के नेतृत्व में संघ को और सशक्त करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!