न्यूट्रीशियन प्रैक्टिकल में प्रशिक्षुओं ने बनाया लाजवाब व्यंजन

न्यूट्रीशियन प्रैक्टिकल में प्रशिक्षुओं ने बनाया लाजवाब व्यंजन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्री नारद मीडियया हथुआ(गोपालगंज): मरीजों की सही देखभाल महिलाएं ही कर सकती है। इनके अंदर वो हुनर होता है जिससे ये कम सामग्री में ही मरीज को पौष्टिक आहार मुहैया करवाती है। जैसे हम सबके घरों में बनाएं जाते है। ऐसे में महिलाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़कर हर क्षेत्र विशेष की जानकारी दी जानी चाहिए। उक्त बातें स्थानीय प्रखंड के नजमा इंस्टीट्यूट आॅफ नर्सिंग एजुकेशन सेंटर पर महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी में ए एन एन ट्रेनिंग स्कूल के प्राचार्य मधुमिता कुमारी ने कहा। इन्होंने इस अवसर पर महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर पुरुषों की तरह अधिकार देने की बात कही। इस अवसर पर प्रशिक्षण केंद्र के पाठ्यक्रम वर्ष 2020- 22 में अध्यनरत छात्राओं ने न्यूटिशियन प्रैक्टिकल के जरिए पोषणयुक्त भोजन के बारे में भी बताया। छात्राओं ने अपनी मेहनत से तरह तरह के व्यंजन बनाकर उसके सेवन से मिलने वाले सभी विटामिनों की जानकारी को साझा किया। न्यूट्रीशियन प्रैक्टिकल के तहत बनाएं गए विभिन्न तरह के व्यंजनों के बारे में छात्रा सुस्मिता कुमारी, निक्की कुमारी, राजन कुमारी, स्वेता कुमारी, पुतुल कुमारी, संगीता सिंह, निक्की कुमारी, महिमा कुमारी आदि से पूछे गर एक एक सवालों का जवाब बखूबी दी गई। छात्राओं ने अपने प्रेक्टिकल के माध्यम से मरीजों को आवश्यकतानुसार भोजन देने की जानकारी दिया। साथ ही किस भोज्य पदार्थ में किस तरह की विटामिन मिलेगी और उसका शरीर में क्या उपयोग है इसके बारे में विस्तार से बताया। प्रेक्टिकल निरक्षक के तौर पर जिले के पर्यावरणविद् डॉ सत्य प्रकाश थे। जिन्होंने प्राण वायु की रक्षा के लिए किस पौधा का हमारे जीवन में कितना महत्व है। उसके बारे में छात्राओं को विस्तार से जानकारी दिया। साथ ही सभी छात्राओं को प्रेरित कर एक एक पौधा लगाने को जागरूक भी किया। इन्होंने बताया कि पौधा हमारे जीवन में कवच के रूप में कार्य करता है। यदि यह नहीं रहे तो मेरा जीवन कठिनाइयों से भरा हो जाएगा। हमें अपनी प्राण वायु की रक्षा के लिए पौधा लगाना चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्य इंस्टीट्यूट के प्राचार्य दुर्गेश कुमार ने बताया कि न्यूट्रीशियन प्रेक्टिकल के तरह नामांकित सभी छात्र व्यंजन बनकर मिलने वाले विटामिन की जानकारी परीक्षक को देते है। इस मौके व्यवस्थापक पर मुन्ना चौधरी, पुष्पेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र कुमार, अभय सिंह, इमरान खान सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी आदि थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!