केंद्रीय बजट जन कल्याणकारी है, जनहितकारी है- मंगल पाण्डेय

केंद्रीय बजट जनकल्याणकारी है, जनहितकारी है- मंगल पाण्डेय

राष्ट्रीय प्रगति एवं सामाजिक समृद्धि का यह बजट है- मंगल पाण्डेय

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

केंद्रीय बजट से बिहार का सम्मान बढ़ा है- मंगल पाण्डेय

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

सीवान नगर स्थित नवीन परिसदन के सभागार में बिहार राज्य के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पाण्डेय के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए सीवान के लाल व प्रदेश के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री ने बताया कि केंद्रीय सरकार के बजट का पहला सत्र अभी समाप्त हुआ है। इस बजट की हम सभी सराहना करते हैं। सभी वर्गों के लिए यह बजट विकास एवं समृद्धि का है। बिहार के लिए इस बजट का विशेष महत्व है। राजय के विकास के लिए इस बजट में कई उल्लेखनीय योजनाओं का समावेश किया गया है। मुख्यमंत्री के आग्रह को इस बजट में विशेष तौर पर समाहित किया गया है।

विकसित राष्ट्र के लिए यह बजट हैं

2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए यह बजट निश्चित तौर पर युवा, महिला, गांव-शहरी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण होगा। सबसे बढ़कर बिहार के किसानों के लिए टी बोर्ड की तरह मखाना बोर्ड बनाया गया है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी व समृद्धि आयेगी। उन क्षेत्रों में भी जहां मखाना की खेती नहीं होती थी, उन क्षेत्रों में भी मखाना की खेती के लिए किसान आगे आएंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसमें कार्य हो सकता है।
राज्य में पचास हजार हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई हेतु योजना का कार्यान्वयन होगा। पर्यटन हेतु बजट में व्यवस्था की गई है।

केसीसी की सीमा तीन से पांच लाख किया गया

कृषि ऋण की सीमा 3 लाख से बढ़कर 5 लाख कर दी गई है। दलहन के उत्पादन बढ़ाने हेतु इस बजट में योजनाएं आई है। मत्स्य पालकों के लिए भी कई योजनाओं का समावेश किया गया है।सबसे बढ़कर आम नागरिकों को मोदी सरकार राहत देते हुए आयकर की सीमा को बढ़ाकर 12 लाख तक कर दिया गया है। छोटे उद्योग के लिए बजट में दस हजार करोड़ की व्यवस्था की गई है, जिससे बिहार को भी लाभ मिलेगा।
आपको यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि अगले पांच वर्षों में मेडिकल कॉलेज में 75000 स्थानों को बढ़ाया जाएगा। इसमें से इस बार बिहार में 800 सीटें बढ़ाई जा रही है।
देश अभियन्ताओं के मामले में सक्षम हो गया है परन्तु हमारे देश में अभी भी चिकित्सकों की कमी है। जिसके लिए सरकार प्रयास कर रही है और इस मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाना है।

केंद्रीय विद्यालय हेतु भूमिका का आवंटन होगा

ग्रामीण सड़कों का विकास किया जाएगा। रोजगार को लेकर इस बजट में विशेष प्रावधान है। सबसे बढ़कर इस बजट से बिहार का सम्मान बढ़ा है। मंत्री जी ने बताया कि सीवान में केंद्रीय विद्यालय के भूमि हेतु में अधिकारियों से बातचीत की जायेगी। केंद्रीय विद्यालयों को भूमि आवंटित की जाएगी।
बिहार के आगामी बजट में स्वास्थ्य और कृषि को लेकर बहुत सारी योजनाएं आएंगे और इन पर काम किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग में कुछ मानव बल की आवश्यकता है, जिसे तीन महीने में पूरा कर लिया जाएगा। कृषि विभाग के तहत बाजार समिति बनाने का निर्णय लिया गया है। 21 जिलों में इस प्रकार के बाजार समिति का निर्माण होगा।
कृषि उत्पादों को सुरक्षित रखने हेतु कोल्ड स्टोरेज की संख्या बढ़ाई जाएगी। बिहार का बजट समृद्धि का संदेश लेकर आएगा। स्वास्थ्य और कृषि के सहित कई जनकल्याणकारी योजनाएं सामने आएंगे और सबसे बढ़कर स्वास्थ्य एवं कृषि विभाग में आधारभूत संरचना का पूरी तरह से विकास किया जाएगा।

प्रधानमंत्री 24 फरवरी को भागलपुर आ रहे हैं

आप सभी को यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि आगामी 24 तारीख को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भागलपुर में पधार रहे है। जहां से वह देश के किसानों को संबोधित करेंगे। आपको इस बात की जानकारी है कि बिहार में 82 लाख किसान है जबकि सीवान में 2 लाख से अधिक किसान है। इनको किसान सम्मन निधि की राशि यहां से जारी की जाएगी। उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी भी उपस्थित रहेंगे। विकसित बिहार एवं समृद्धि बिहार के लिए यह कार्यक्रम एक मील का पत्थर साबित होगा।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी, दुरौंधा विधायक कर्णजीत सिंह, पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष चन्द्रकेतु सिंह, लोजपा जिला अध्यक्ष महादेव पासवान, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार सिंह व संजय पाण्डेय, प्रमील कुमार गोप, अनुरंजन मिश्रा, सरोज सिंह राणा, कमलेश्वर दुबे, अनुराधा गुप्ता,शर्मानंद राम, किरण गुप्ता, हरेंद्र कुशवाहा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अजीत कुमार, सत्यम सिंह, आदित्य पाण्डेय, देवेंद्र गुप्ता, नंद प्रसाद चौहान, गोविंद कुमार, संजय सोनी, सुमित कुमार सिंह सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!