साल 2025 कई बड़ी खबरों से भरा रहा समय

साल 2025 कई बड़ी खबरों से भरा रहा समय

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
00
previous arrow
next arrow

साल 2025 ने टेलीविजन की सुर्खियों से भरा रहा। डोनाल्ड ट्रंप के 47वें राष्ट्रपति बनने से लेकर पोप फ्रांसिस के निधन तक, इन खबरों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव, एयर इंडिया की फ्लाइट दुर्घटना, और ओजी ऑस्बॉर्न और हल्क होगन जैसे बड़े नामों के निधन ने भी सुर्खियां बटोरीं।

इस साल की 10 धमाकेदार खबरों के फ्लैशबैक में आइये जानते हैं कि किस तरह इन खबरों ने दुनिया को चौंकाया। 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से लेकर 19 जनवरी को टिकटॉक पर बैन तक, ये खबरें थीं जो चर्चा में रहीं।

जस्टिन ट्रूडो का इस्तीफा

भारत के साथ रिश्तों को खराब करने वाले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 6 जनवरी 2025 को अपने पद से इस्तीफा देने का एलान किया। नए नेता के चुनाव तक वे पद पर बने रह। साल 2015 में जस्टिन ट्रूडो पहली बार कनाडा के पीएम बने थे। उनके पिता भी कनाडा के पीएम रह चुके थे। कनाडा में बढ़ती महंगाई के बाद जस्टिन ट्रूडो की लोकप्रियता में भारी गिरावट आई थी।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सूक येओल की गिरफ्तारी

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सूक येओल को महाभियोग के बाद 15 जनवरी को कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था। यह देश के इतिहास में पहली बार था जब किसी मौजूदा राष्ट्रपति को हिरासत में लिया गया है। येओल की गिरफ्तारी दक्षिण कोरिया के इतिहास में एक अभूतपूर्व घटना थी।

अमेरिका में TikTok बैन

अमेरिकी TikTok लवर्स के लिए इस साल 19 जनवरी को एक ऐसी खबर आई जिसने लाखों यूजर्स को परेशान किया। अमेरिकी प्रशासन ने इस साल जनवरी में TikTok पर बैन लगा दिया। इस प्रतिबंध से 170 से ज्यादा यूजर प्रभावित हुए।

म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप से तबाही

म्यांमार और थाईलैंड में 28 मार्च को ऐसी तबाही मची की दुनिया भर ने उसे याद रखा। देश के अधिकांश हिस्सों को भूकंप ने हिलाकर रख दिया, लेकिन कुछ इलाकों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, जिसमें इमारतें ढह गईं और सैकड़ों लोगों की जान चली गई। रिएक्टर पैमाने पर 7।7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप में म्यांमार में मरने वालों की संख्या 1700 हो गई। इसके अलावा 3,408 लोग घायल हुए और 139 लोग लापता बताए गये।

पोप फ्रांसिस का निधन

इस साल कई महान हस्तियों ने दुनिया का अलविदा कह दिया। 21 अप्रैल को पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा काग गये। पोप फ्रांसिस ने चर्च में कट्टरता के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा था कि “कट्टरता एक पाप है जो अक्सर पादरियों में आ जाती है।’

लेडी गागा का फ्री कॉन्सर्ट

ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो के कोपाकबाना बीच पर 3 मई 2025 को लेडी गागा के फ्री कॉन्सर्ट में 20 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। पॉप स्टार का यह अब तक का सबसे बड़ा कॉन्सर्ट था, जिसका खर्च शहर ने रियो की इकॉनमी को फिर से बेहतर बनाने की कोशिश में उठाया गया था।

स्काइप शटडाउन

दुनिया भर में लोगों को जोड़ने के लगभग 22 साल बाद, स्काइप 5 मई को बंद हो गया, जो इंटरनेट कम्युनिकेशन के शुरुआती प्लेटफॉर्म्स में से एक के लिए एक युग का अंत है। 2003 में लॉन्च हुआ स्काइप जल्द ही इंटरनेट पर फ्री वॉयस और वीडियो कॉल के लिए एक क्रांतिकारी टूल बन गया था। साल 2010 के दशक के बीच में अपने पीक पर इसके 300 मिलियन से ज़्यादा मंथली यूज़र्स थे।

हल्क होगन का निधन

वर्ल्‍ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट यानी WWE सुपरस्टार हल्क होगन (Hulk Hogan) का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। वह 71 साल के थे। इस खबर के आने बाद उनके फैंस खासे दुखी हो गये। WWE ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट लिखकर इसकी पुष्टि की है।

ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया बैन

10 दिसंबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन लगाने वाला पहला देश बन गया। इसके तहत बच्चों के इंस्टाग्राम, फ़ेसबुक, स्नैपचैट, टिकटॉक और एक्स जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर अकाउंट बंद कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!