दुनिया के जेलों में 10574 भारतीय नागरिक बंद हैं जिनमें से 43 को मौत की सजा मिली है

दुनिया के जेलों में 10574 भारतीय नागरिक बंद हैं जिनमें से 43 को मौत की सजा मिली है

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow

दुनिया के अलग-अलग जेलों में फिलहाल 10,574 भारतीय नागरिक कैद हैं। इनमें से 43 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई है। संसद में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है।

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सबसे अधिक संख्या में भारतीय कैदी हैं, जहां वर्तमान में 2,773 भारतीय नागरिक सलाखों के पीछे हैं।

किन देशों में कितने कैदी हैं?

इसके बाद सऊदी अरब में 2,379 और नेपाल में 1,357 कैदी हैं। जिन अन्य देशों में भारतीय कैदियों की संख्या अच्छी-खासी है, उनमें कतर में 795, मलेशिया में 380, कुवैत में 342, यूनाइटेड किंगडम में 323, बहरीन में 261, पाकिस्तान में 246, चीन में 183 और अन्य देश शामिल हैं।

कई देशों में केवल एक-एक भारतीय कैदी है, जिनमें अंगोला, बेल्जियम, कनाडा, चिली, मिस्र, इराक, जमैका, मॉरीशस, सेनेगल, सेशेल्स, दक्षिण अफ्रीका, सूडान, ताजिकिस्तान और यमन शामिल हैं।

सऊदी में हैं मौत की सजा पाने वाले सबसे ज्यादा कैदी

बात करें मृत्यु दंड की सजा भुगत रहे कैदियों की तो सबसे ज्यादा 21 भारतीय संयुक्त अरब अमीरात में हैं। उसके बाद सऊदी अरब (7), चीन (4), इंडोनेशिया (3) और कुवैत (2) हैं। अमेरिका, मलेशिया, ओमान, पाकिस्तान, कतर और यमन में एक-एक भारतीय को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है।

एक पूरा डेटा सेट भी जारी किया गया जिसमें देशवार भारतीय कैदियों की संख्या दी गई. इसमें सबसे ज्यादा सऊदी अरब में  2,633 भारतीय कैदी हैं. वहीं यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) में 2,518 भारतीय कैदी हैं. नेपाल में 1,317 भारतीय, यूके (ब्रिटेन) में 288, अमेरिका में 169 भारतीय कैदी बंद हैं.

सबसे ज्यादा कैदी खाड़ी देशों में

सऊदी अरब, यूएई, कतर और कुवैत इन्हीं चार खाड़ी देशों में कुल मिलाकर भारतीय कैदियों का 60% से ज्यादा हिस्सा है. दक्षिण एशिया के पड़ोसी देशों में भी बड़ी संख्या में भारतीय जेलों में हैं.

चीन पाकिस्तान में कितने भारतीय कैदी 

पाकिस्तान: 266

चीन: 173

श्रीलंका: 98

भूटान: 69

मौत की सजा का भी सामना कर रहे भारतीय

निमिषा की तरह कुछ भारतीय ऐसे हैं जो विदेश में मौत की सजा पाए हुए हैं लेकिन अब तक फांसी नहीं दी गई है. यूएई में ऐसे 25 भारतीय फांसी की सजा पा चुके हैं. वहीं सऊदी अरब में 11 भारतीय, मलेशिया में 6 भारतीय फांसी की सजा प्राप्त हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!