बेंगलुरु में गायों के थन काटने पर हुआ बवाल

बेंगलुरु में गायों के थन काटने पर हुआ बवाल

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

बेंगलुरु में तीन गायों के थन काटने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है, पुलिस सूत्रों ने बताया कि बेंगलुरु की कॉटनपेट पुलिस ने सोमवार को तीन गायों के थन काटने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बेंगलुरु पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी सैयद नसरू ने रविवार सुबह चामराजपेट के विनायकनगर में गायों के थन काट दिए थे। आरोपी को फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि नसरू ने जब अपराध किया तब वह नशे की हालत में था।

दोषियों को जल्द पकड़ो नहीं तो…’,

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भी इस घटना पर कड़ा रुख अपनाया और बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद को मामले को सुलझाने का निर्देश दिया। इस घटना के कारण क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया। वहीं बीजेपी ने एलान किया कि अगर दोषियों को तुरंत नहीं पकड़ा गया तो वह ‘काली संक्रांति’ मनाएगी। अगर सरकार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहती है तो हम ‘काली संक्रांति’ मनाएंगे। रविवार को घटनास्थल का दौरा करने वाले कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने इसे ‘जेहादी मानसिकता’ का प्रदर्शन बताया था।

बीजेपी ने कड़ी निंदा

बीजेपी नेता विजयेंद्र ने कहा कि ‘गाय’ का अर्थ है सभी जीवित प्राणियों की माता। इस प्रकार हिंदू गाय को देवी मां के रूप में पूजते हैं और इसे कामधेनु कहते हैं। कर्नाटक की संस्कृति के महान पात्र पुण्यकोटि की कहानी दुनिया के हर कोने में फैल चुकी है। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गाय की पूजा करना इस त्योहार के उत्सव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे पावन अवसर पर बेंगलुरु के चामराजपेट में राक्षसी पापियों की ओर से गायों की हत्या का क्रूर, अमानवीय और जघन्य कृत्य जघन्य, अमानवीय और जघन्य है। इस कृत्य की बीजेपी कड़ी निंदा करती है।

जानकारी के अनुसार ये घटना चामराजपेट के विनायकनगर में हुई। घायल हुई तीनों गाय स्थानीय व्यक्ति कर्ण की हैं। सभी घायल गायों का इलाज चामराजपेट पशु चिकित्सालय में चल रहा है। घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में रोष दिखा है। वहीं, बीजेपी ने इस मामले की जांच की मांग की है।

जानिए पूरा प्रकरण

सूत्रों के अनुसार मवेशियों की आवाज सुनकर आस पास के लोग जाग गए। इसके बाद उन्होंने देखा कि मवेशी घायल अवस्था में खून से लथपथ पड़े हैं। मवेशियों की ये स्थिति देखने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। मामले पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। इस मामले में बीजेपी की ओर से कहा गया कि यदि सरकार कार्रवाई करने में विफल रही तो वह काली संक्रांति मनाएगी।

बीजेपी ने काली संक्रांति मनाने की दी चेतावनी

इस घटना के बाद कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा के कृत्य जिहादी मानसिकता को दर्शाता है। आर अशोक ने जोर देते हुए गायों और बैलों के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। इन मवेशियों को संक्रांति के दौरान सजाया जाता है और पूजा की जाती है। गौरतलब है कि बीजेपी नेता आर अशोक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गायों के मालिक को सांत्वना दी। राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता चलवाडी नारायणस्वामी और पूर्व उपमुख्यमंत्री सीएन अश्वथ नारायण सहित भाजपा के कई नेताओं ने इस घटना की निंदा की है। इस बीच पूरे मामले पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!