झारखंड की सोनी के प्यार से दरभंगा में मचा हंगामा

झारखंड की सोनी के प्यार से दरभंगा में मचा हंगामा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

‘दोनों जहान तेरी मोहब्बत में हार के, वो जा रहा है कोई शब-ए-ग़म गुज़ार के…’ फैज अहमद फैज की लिखी इश्क की ये शायरी तो आपने कई बार सुनी होगी। कहते हैं इश्क कब किससे हो जाए कोई नहीं जानता। ऐसा ही वाक्या बिहार के दरभंगा जिले में देखने को मिला है। यहां एक महिला को सोशल मीडिया यूज करते हुए एक शख्स से प्यार हो गया। उसके सिर प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि उसे अपने मासूम बच्चों का भी ख्याल नहीं रहा।

दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कसरौर गांव में झारखंड के कोडरमा जिले की एक शादीशुदा महिला अपने पति और बेटे को छोड़कर प्रेमी के घर आ गई है। यह बात पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।बताया जाता है महिला लगातार सोशल मीडिया यूज करती रही है।

इसी दौरान दरभंगा के घनश्यामपुर गांव निवासी राजन कुमार से उसे प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ते ही महिला पति और अपने बड़े बेटे को छोड़कर छोटे बेटे के साथ प्रेमी राजन के घर पहुंच गई। फिलहाल महिला प्रेमी के घर पर साथ रह रही है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब झारखंड के तिलैया थाना पुलिस तकनीकी सेल की सहायता घनश्यामपुर थाना प्रेमिका और उसके बच्चे की बरामदगी के लिए स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा।

झारखंड पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से प्रेमिका सोनी देवी और उसके बेटे को प्रेमी राजन के घर से बरामद कर लिया है। लेकिन वह महिला अपने पति के साथ जाने से इनकार कर रही है। काफी मान मौनअवल के बाद समझा बुझाकर झारखंड पुलिस उसे अपने साथ ले गई है।बताया जाता है कि उक्त महिला सोनी देवी का पति प्रकाश तुरी ने झारखंड के तिलैया थाना में पत्नी और बच्चे के गायब होने की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इस संबंध में घनश्यामपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि झारखंड पुलिस आई थी। उनलोगों ने कसरौर गांव से एक महिला और उसके बच्चे को महिला के प्रेमी राजन के घर से बरामद किया है। दोनों को झारखंड पुलिस अपने साथ ले गई है।

यह भी पढ़े

भगवानपुर हाट की खबरें :   प्रखंड उप प्रमुख के साथ मारपीट के मामले में दोनों पक्ष ने दर्ज कराई प्राथमिकी

अमिताभ बच्चन के जन्मदिवस के अवसर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने दी संगीतमय प्रस्तुति

डीएम ने किया एफएलसी कार्य का औचक निरीक्षण

 सीवान डीएम ने किया जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र एवं जिला नियोजनालय के कार्यों की समीक्षा 

Leave a Reply

error: Content is protected !!