पटना में RJD नेता को गोली मारकर ऐसे फरार हुए शूटर, देखिए CCTV फुटेज में पूरी घटना

पटना में RJD नेता को गोली मारकर ऐसे फरार हुए शूटर, देखिए CCTV फुटेज में पूरी घटना

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

पटना में बुधवार की रात राजद नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार राय उर्फ आला राय की अपराधियों ने दौड़ा-दौड़ाकर हत्या कर दी. इस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो रहे हैं.

 

फुटेज में 2 शूटर मौके से फरार होते और गली से होते हुए मेन रोड की तरफ भाग रहे हैं.शूटरों ने की चेहरा छुपाने की कोशिश सीसीटीवी फुटेज में यह भी देखा जा सकता है कि दोनों शूटर ने टोपी पहन रखी है और इसके साथ ही मुंह पर रूमाल भी बांध रखा है.

मौके से फरार हो रहे शूटर अपना चेहरा छुपाते हुए भी दिख रहे हैं. दरअसल, घटना को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी हुई है और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

 

चित्रगुप्त नगर थाना इलाके की घटना पूरी घटना को लेकर बताया गया कि मामला बुधवार की रात चित्रगुप्त नगर थाना इलाके की है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार राय जैसे ही अपनी गाड़ी से घर के पास पहुंचे वैसे ही पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

ये हुई थी पूरी वारदात

गोली लगने के बाद राजकुमार राय जान बचाने के लिए पास के ही एक होटल में घुस गए, लेकिन बदमाशों ने उनको नहीं छोड़ा और उनका पीछा करते हुए अंदर तक पहुंचे और होटल में कई राउंड फायरिंग की. वारदात की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजकुमार राय को तत्काल पीएमसीएच ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़े

पटना में SIT की बड़ी कार्रवाई: हथियारबंद 8 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

राहुल गांधी को लेकर सीआरपीएफ ने सुरक्षा प्रोटोकॉल पालन न करने का आरोप लगाया है

4 बार यूजीसी-नेट, 8 राज्यों की सेट परीक्षा पास करने वाले छपरा के राजेश ने अब नॉर्थ-ईस्ट सेट में रचा इतिहास

एक युवक ने गमछा  फांसी लगाकर किया आत्म हत्या

सड़क पर गिराने को लेकर हुई मारपीट में एक व्‍यक्ति की मौत

युवाओं ने अमनौर में प्रशांत किशोर का किया भव्‍य स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!