हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, वर्चस्व को लेकर की थी कई राउंड फायरिंग

हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, वर्चस्व को लेकर की थी कई राउंड फायरिंग

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

मुंगेर में मोहल्ले में अपना वर्चस्व कायम करने को लेकर देर रात अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की थी। पुलिस ने इस मामले में तीन अपराधियों को एक देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा को भी बरामद किया गया है। तीनों अपराधियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।दरअसल, रविवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधियों के द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र के भूसा गली के पास लगातार हवाई फायरिंग की जा रही है।

जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल और तीन खोखा को बरामद किया था। तीनों अपराधियों की पहचान मुंगेर निवासी सन्नी, मोनू और कारण कुमार के रूप में हुई है। मुंगेर एसपी ने बताया कि भूषा गली के पास इन लोगों का रोजाना बैठकी लगता था।

 

इन्होंने वहां शराब पीने का अड्डा बना रखा था। जिसका विरोध वहां के स्थानीय लोगों ने किया था और इस विरोध से बौखलाए अपराधियों ने अपना दबदबा कायम रखने के लिए फायरिंग के घटना को अंजाम दिया था। इससे पहले भी इन अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है, जिसे पुलिस खंगाल रही है।

यह भी पढ़े

 यूपी की प्रमुख खबरें : राष्‍ट्रपति ने त्रिवेणी संगम में आस्‍था की डुबकी लगाई

अंतर्राष्ट्रीय मिर्गी दिवस पर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है

तिरुपति लड्डू मामले में CBI ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है

ट्रंप से मिलने को उत्सुक हूं- पीएम मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!