वार्षिक परिणाम के टॉपर छात्रों को किया गया पुरस्कृत

वार्षिक परिणाम के टॉपर छात्रों को किया गया पुरस्कृत
श्रीनारद मीडिया‚ मृत्युंजय तिवारी‚ भेल्दी‚ सारण (बिहार)

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के बी के ज्ञान स्थली रसूलपुर सुतिहार में एक कार्यक्रम आयोजित कर वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा के साथ विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

परीक्षा परिणाम के साथ ही स्कूल टापर भास्कर कुमार,प्रीति कुमारी,दीक्षा कुमारी,सृजन कुमार,अंशु कुमारी,श्रेया कुमारी,जिया रानी,एशिया प्रवीण समेत कई छात्र-छात्राओं को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य राकेश कुमार सिंह,डेरनी थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास,निदेशक बबन कुमार पटेल ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया।परीक्षा फल का परिणाम,मेडल व प्रशस्ति पत्र को पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

आगत अतिथियों का स्वागत सचिव बबन पटेल ने किया।
मुख्य अतिथि राकेश कुमार सिंह ने कहा कि समाज में गुरू का स्थान आज सर्वोपरि है।छात्रों के जीवन में शिक्षक की अहम भूमिका है।

थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने कहा कि बच्चों को पढाई के साथ-साथ संस्कारिक शिक्षा भी देने की आवश्यकता है।समारोह को मुख्य रूप से प्राचार्य मुन्ना कुमार सिंह,सुरेन्द्र राम,विजय कुमार गुप्ता,विमल कुमार सिंह मुल्की राय आदि ने संबोधित किया।

अध्यक्षता पत्रकार राजेश उपाध्याय मंच संचालन सुभाष कुमार सिंह ने किया।

यह भी पढ़े

बेटे की जगह बेटी हुई तो मां ने वॉशिंग मशीन में डालकर ली बच्ची की जान 

गोरखनाथ मंदिर में  पुलिस जवानों पर  हमला, आरोपी मुर्तजा अब्बासी से पूछताछ जारी 

 शादी के बाद से ही महिला के साथ उसका ससुर कर रहा था रेप

सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही छात्रा ने वायरल की PM मोदी और CM योगी की आपत्तिजनक फोटो, गिरफ्तार  

Leave a Reply

error: Content is protected !!