Breaking

सीवान में पुलिस पदाधिकारी  के घर में घुसकर फाड़ा कपड़े, बेटे का अपहरण करने का दिये धमकी

सीवान में पुलिस पदाधिकारी  के घर में घुसकर फाड़ा कपड़े, बेटे का अपहरण करने का दिये धमकी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया,  सीवान (बिहार):

सीवान जिले के मुफस्सिल थाने के एक पुलिस पदाधिकारी का उसके कमरे में घुसकर कपड़ा फाड़ने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पुलिस पदाधिकारी प्रमोद दास हैं। बताया जाता है कि घटना तब घटित हुई जब वे शुक्रवार की रात के 08:40 बजे के करीब अयोध्यापुरी स्थित अपने रूम में एक कांड का दैनिकी का अध्ययन कर रहे थे।

किराए के कमरे में उनका परिवार भी उनके साथ ही रहता है। बताया जाता है कि रूम में शराब की नशे में दो व्यक्ति उनके कमरे में घुसे और गाली-गलौज करने लगे। बाद में उनकी बनियान फाड़ दी और जान मारने की नीयत से जानलेवा हमला कर दिया।

इस हमले में वे बाल-बाल बचे। साथ ही दोनों ने रूम खाली करने को लेकर धमकी भी दी। कहा कि तुम्हारे लड़के का अपहरण कर उसे जान से मार देंगे। दोनों की पहचान अयोध्यापुरी निवासी के रूप में हुई है।

इस घटना के बाद पदाधिकारी ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया और इसकी जानकारी अपने वरीय पदाधिकारी को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों को सुपूर्द कर दिया गया है। दोनों के मुंह से गंध आने के कारण उनका अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया। जहां शराब पीने की पुष्टि हुई। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े

सीवान से बड़ी खबर : रघुनाथपुर में नाबालिक छात्रा से छेड़ छाड़ के आरोप में KYP संचालक गिरफ्तार, गए जेल

लीडर नहीं लोडर बना रही है भाजपा – ओम प्रकाश राजभर

मंत्रिमंडल का विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार – डॉ महेंद्र नाथ पांडेय

सिवान में आजादी के अमृत महोत्सव पर नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नालिस्ट के द्वारा परिचर्चा आयोजित

Leave a Reply

error: Content is protected !!