विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को लेकर सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को लेकर सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

श्रीनारद मीडिया, सारण (बिहार):

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
00
previous arrow
next arrow

जिलाधिकारी, सारण एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के संयुक्त निर्देशन एवं नेतृत्व में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह सह-आर्ट गैलरी में एक विशेष प्रशिक्षण सह समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले के पुलिस पदाधिकारी एवं सेक्टर अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा निर्वाचन संबंधी विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

द्वय अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव जिले में “शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण” में सम्पन्न कराना हम सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया-

1. संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष गश्ती एवं निरंतर सतर्क निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया।

2. आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

3. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अफवाहों या भ्रामक पोस्ट की पहचान कर उस पर त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

4. चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सतत नियंत्रण रखते हुए सभी थाना क्षेत्र में समन्वित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

5. मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण में मतदान करने हेतु व्यापक सुरक्षा व्यवस्था एवं क्षेत्रीय जनसंपर्क बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

* बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न करवाने हेतु सारण पुलिस पूर्ण समर्पित है।

यह भी पढ़े

 

बड़हरिया में शराब माफिया रामबाबु कुमार को अवैध हथियार के साथ  पुलिस ने किया  गिरफ्तार

पूर्व विधायक ब्यास सिंह ने किया जनसंपर्क, जनता से मांगा समर्थन।

बगौरा ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल में छठ पूजा का मंचन बच्चों ने किया।

सिधवलिया  की खबरें  :  शैक्षणिक संस्थानों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!