हथियार के साथ दो गिरफ्तार,एक लोडेड पिस्टल व दो कारतूस जब्त

हथियार के साथ दो गिरफ्तार,एक लोडेड पिस्टल व दो कारतूस जब्त

श्रीनारद मीडिया, मोतिहारी (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

मोतिहारी जिला के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर चिउटही में बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए साजिश रच रहे दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अपराधियों के निशानदेही पर एक लोडेड देशी पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुआ है. पकड़े गए अपराधियों में बिजुलपुर जिरात का 19 वर्षीय हिमांशु कुमार और जयसिंहपुर चिउटही का 20 वर्षीय रजनीश कुमार है.

बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जयसिंहपुर चिउतही में दो युवक अपने पास देशी पिस्टल रखे है. किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं. पुलिस छापेमारी के लिए रजनीश कुमार के घर पर पहूंची. पुलिस को देखते ही दो युवक भागने लगे, जिन्हें खदेड़कर पकड़ा गया.

 

पूछताछ के दौरान हिमांशु ने बताया कि वह रजनीश के साथ मिलकर हथियार उसके दादा के रूम के छज्जे पर रखा हुआ है, जहां से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद हुआ. बरामद हथियार पर मेड इन यूएसए ऑटो पिस्टल लिखा हुआ था. अनलोड करने पर उसमें दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ.

 

दोनों ने बताया कि वे बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए हथियार रखे थे. छापेमारी टीम में एसडीओपी शिवम धाकड़, थानाध्यक्ष सुनील कुमार, अपर थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार, एसआई वीणा देवी समेत पुलिस बल मौजूद थे. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

यह भी पढ़े

सिसवन की खबरें :  ग्‍यासपुर पंचायत  उपचुनाव में दो लोगों ने मुखिया पद के नामांकन पर्चा दाखिल किया

शौक या दहशत के लिए हथियार लहराए, तो अब खैर नहीं

पीएम मोदी ने सीवान के जसौली से बिहार को दिये 5,736 करोड़ रुपये की योजनाएं

ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान द्वारा शरण देने की बात अमेरिका को नहीं भूलनी चाहिए- शशि थरूर

युवा चित्रकार रजनीश ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में भेट किया सीवान की पारंपरिक कला टेराकोटा

इजरायल और ईरान जंग से कच्चे तेल की कीमतों में 13% तक की छलांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!