पटना सिटी में दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
पुलिस ने बड़ी घटना से पहले दबोचा, वर्चस्व की लड़ाई का शक
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

पटना सिटी पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह गिरफ्तारी खाजेकला थाना क्षेत्र से हुई है, जहां अपराधी किसी वारदात की योजना बना रहे थे।पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी (SDPO) 2, डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस को नौजल कटरा घाट के पास कुछ अपराधियों द्वारा अपराध की योजना बनाने की सूचना मिली थी।
इस सूचना के आधार पर खाजेकला थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।गठित टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और दो अपराधियों को धर दबोचा। हालांकि, उनके कुछ साथी पुलिस की नजर से बचकर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सुल्तानगंज निवासी मोहम्मद असलम (22) और आलमगंज निवासी मोहम्मद समर (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का मामला
डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि ये सभी अपराधी किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के इरादे से वहां जमा हुए थे। उन्होंने आशंका जताई कि यह दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर कोई बड़ी घटना हो सकती थी। पुलिस फरार हुए अन्य अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि वे किस तरह की आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे और उनके अन्य साथियों की पहचान हो सके।
यह भी पढ़े
10 फरवरी 📜 राष्ट्रीय डीवॉर्मिंग (कृमिरोधी) दिवस
10 फरवरी 📜 विश्व दाल (दलहन) दिवस पर विशेष
10 फरवरी 📜 राजा बख्तावर सिंह के बलिदान दिवस पर विशेष
सिधवलिया की खबरें : ट्रक खराब हो जाने से भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई
पटना होम्योपैथिक साइंस कांग्रेस 2026 में डॉ. अविनाश चंद्र हुए सम्मानित

