भगवानपुर में दो नर्तकियां कोरोना पॉजिटिव मिली, मचा हाहाकार

भगवानपुर में दो नर्तकियां कोरोना पॉजिटिव मिली, मचा हाहाकार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚ एम सावर्ण‚ भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार)

 

सीवान जिले के भगवानपुर में दो नर्तकियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हाहाकार मच गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सी एच सी में एंटीजन किट से हुई कोरो ना जांच में दोनों नर्तकियां पॉजिटिव पाई गई हैं। दोनों नर्तकियां भगवानपुर के राजेश राम की पत्नियां बताई जाती हैं। दोनों को दवा देकर होम आईसोलेशन में रखा गया है।

ये बाजार में किराए पर रहकर ये आर्केस्ट्रा का संचालन करते हैं। बताया जाता है कि पांच दिन पहले आर्केस्ट्रा संचालक मशरख में एक कार्यक्रम में गया था। वहां से आने के बाद तबीयत खराब होने पर शनिवार को कोरो ना की जांच कराई गई। इन दोनों नर्तकियों के कोरो ना पॉजिटिव पाए जाने से प्रखंड में कोरो ना की तीसरी लहर की दस्तक हो गई है।

प्रखंड के सभी बाजारों में दर्जन भर से अधिक आर्केस्ट्रा संचालक रहते हैं। इस खबर से सभी आर्केस्ट्रा संचालकों के साथ क्षेत्र वासियों ने हड़कंप मच गया है। अस्पताल में भी सतर्कता बरती जा रही है। सभी स्वास्थ्यकर्मी एहतियात बरतने लगे हैं। करीब छह महीने के बाद प्रखंड में कोरोना पॉजिटिव मिला है। पिछले छह महीने से कोरो ना के मरीज नहीं मिलने से सभी बेपरवाह थे लेकिन लंबे अंतराल के बाद कोरोना पॉजिटिव मिलने से लोगों में भी हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े

सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत दिया गया प्रशिक्षण

बाइक से शराब का खेप ले जा रहे एक धंधेवाज को पुलिस ने250 पीस अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार

संघ शिक्षकों एवं छात्रों के हर समस्याओं के लिए संघर्षरत : समरेंद्र बहादुर सिंह

Leave a Reply

error: Content is protected !!