दो दिवसीय जिलास्तरीय किसान मेला आयोजित

दो दिवसीय जिलास्तरीय किसान मेला आयोजित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान शहर के जिला कृषि प्रांगण में सोमवार को जिलास्तरीय दो दिवसीय किसान मेला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) सीवान के सौजन्य से जिला परिषद अध्यक्षा संगीता चौधरी की अध्यक्षता में शुरू किया गया। कार्यक्रम का उद्‌घाटन जिप अध्यक्ष संगीता चौधरी एवं उप विकास आयुक्त भूपेन्द्र प्रसाद यादव, अपर निदेशक (शस्य) पटना धनंजयपति त्रिपाठी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला कृषि पदाधिकारी जयराम पाल द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

इसके पश्चात अपर निदेशक (शस्य) बिहार पटना धनंजय पति त्रिपाठी ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने हेतु सभी कृषकों को उनके खाते को एनपीसीएल से लिंक कराने का अनुरोध किया। उपविकास आयुक्त भूपेन्द्र प्रसाद यादव ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया।

जिप अध्यक्ष संगीता चौधरी ने बिहार कौशल विकास कार्यक्रम के तहत आत्मा सीवान से विभिन्न ट्रेड्स में प्रशिक्षित सात प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया। उपविकास आयुक्त भूपेन्द्र प्रसाद यादव ने देसी कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित पांच डीलरों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किया। जिनमें मैरवा के मदन सिंह ने गोल्ड, महाराजगंज के अनिकेत कुमार ने सिल्वर एवं राजू कुमार मिश्र ने ब्रान्ज मेडल प्राप्त किया।

अपर निदेशक (शस्य) बिहार पटना श्री धनंजयपति त्रिपाठी ने चार प्रगतिशील कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी जयराम पाल ने उर्वरकों के संतुलित प्रयोग पर विशेष जानकारी दी। सहायक निदेशक (पौधा संरक्षण) सुशील कुमार सिंह ने पौधा संरक्षण से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। सहायक निदेशक (कृषि अभियंत्रण) आलोक कुमार ने यांत्रिकरण योजनाओं की जानकारी दी।

अनुमंडल कृषि पदाधिकारी (महराजगंज) मो मुस्तफा अंसारी ने जैविक खेती एवं हरी खाद उत्पादन की उन्नत तकनीकी के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी सीवान सदर सह सहायक निदेशक (रसायन) शत्रुघ्न साहू ने मृदा जाँच एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड की विभिन्न उपयोगिता के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। सहायक निदेशक (उद्यान) अभिजीत कुमार ने उद्यान विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र भगवानपुरहाट से आई हुई कार्यक्रम समन्वयक सह वरीय कृषि वैज्ञानिक अनुराधा रंजन कुमारी ने जीरो टिलेज से खेती की वैज्ञानिक विधि को समझाते हुये उसके मशीनीकरण पर चर्चा की।इसके साथ ही साथ कृषि विज्ञान केन्द्र भगवानपुरहाट द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए फसल अवशेष प्रबंधन पर चर्चा की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम का संचालन उपपरियोजना निदेशक कालीकान्त चौधरी और सहायक निदेशक (प्रक्षेत्र) सीवान आलेख शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ही सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।

यह भी पढ़े

दसवीं के छात्र-छात्राओं का किया गया फेयरवेल 

निजामपुर में फ्लावर मिल का हुआ उद्घाटन 

सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान जातिवाद गाना बजाने को ले मारपीट, दर्जनभर घायल, दो की स्थिति गंभीर 

धूम धाम से मनाया जायगा बिहार” लेलिन” अमर शहीद जगदेव बाबू की जयंती : अल्ताफ

आज सुबह डुमरियाघाट से गुजरेगी रामलला शीला शोभायात्रा

सिधवलिया की खबरें :शराब के नशे में  एक गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!