निकाली गयीं दो भव्य तिरंगा यात्राएं, वंदेमातरम से गुंजायमान हो उठा बड़हरिया

निकाली गयीं दो भव्य तिरंगा यात्राएं, वंदेमातरम से गुंजायमान हो उठा बड़हरिया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड में स्वाधीनता के अमृत महोत्सव को लेकर दो-दो तिरंगा यात्राएं बड़हरिया रामजानकी मठ और यमुनागढ़ से निकाली गयीं।

बीजेपी नेता अनुरंजन मिश्र और बजरंग दल के जिला संयोजक रंजन कुमार के नेतृत्व में रामजानकी निकली तिरंगा यात्रा हॉस्पिटल रोड, जामो चौक, मुख्य बाजार, थाना चौक,बड़हरिया पुरानी बाजार होते हुए खानपुर शिवंमंदिर पहुंचीं।

 

पुनः यह तिरंगा यात्रा भारतमाता की जय,वंदेमातरम आदि जयघोष के साथ रामजानकी मठ पहुंची।आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बड़हरिया के यमुनागढ़ के गढ़देवी मंदिर से मुखिया प्रतिनिधि बाल्मीकि कुमार उर्फ अश्वनी और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता श्याम कुमार के नेतृत्व में निकाली गयी।

 

यह तिरंगा यात्रा यमुना गढ़ देवी मंदिर के प्रांगण से निकलकर बड़हरिया मुख्य बाजार होते हुए बड़हरिया रामजानकी मठ पहुंची।

मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता वीरेन्द्र गिरि, मुखिया प्रतिनिधि प्रतिनिधि बाल्मीकि कुमार उर्फ अश्वनी, श्याम कुमार, सु, भाजपा नेता अनुरंजन मिश्र, भाजपा मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता जयप्रकाश गौतम, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह,

 

पूर्व मुखिया वीरेंद्र प्रसाद, पूर्व मुखिया सुनील चंद्रवंशी, भोलू तिवारी, राजकिशोर प्रसाद, मनोज कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष ईं अमृतराज, सुनील कुमार चंद्रवंशी, बीडीसी सदस्य मधुप मिश्र,

 

रामबाबू यादव, उप प्रमुख प्रतिनिधि सतेंद्र कुमार,धर्म नाथ सिंह,उदय कुमार सहित बीजेपी, बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल आदि के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़े

मारीशस के राष्‍ट्रपति सीवान के लाल कथावाचक पूज्‍य राजन जी महाराज को करेंगे सम्‍मानित

 दुबई में भारत का स्‍वाधीनता दिवस का अमृत महोत्‍सव मना

Leave a Reply

error: Content is protected !!