Breaking

सिवान में संदिग्‍ध स्थितियों में दो लोगों की मौत

सिवान में संदिग्‍ध स्थितियों में दो लोगों की मौत

श्रीनारद मीडिया,रोहित मिश्रा,सिवान

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

सिवान से इस वक्‍त बड़ी खबर सामने आ रही है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर गांव में रविवार की देर रात दो लोगों की मौत हो गई। मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार सभी ने शराब का सेवन किया था। हालांकि मृतकों के स्वजनों ने कुछ भी बताने से इंंकार कर दिया है। वहीं मौत की सूचना मिलते ही प्रशासन के कान खड़े हो गए। आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। सूचना जारी होने तक सभी मृतकों का शव गांव में ही था।

जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरावे गांव में  कंचन राम और शिव नाथ की मौत हो गई। सूचना मिलते ही सोमवार की सुबह मुफस्सिल थाना के टीम दल बल के साथ सरावे गांव पहुंची और जांच में जुट थी। हालांकि पुलिस के पहुंचने के पहले स्वजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया था। वहीं मृत लोगों के स्वजनों ने बताया कि दोनों लोगों की मौत शराब सेवन के कारण हुई है। स्वजनों ने बताया कि शनिवार को छोटपुर गांव में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हुई थी।  वहां कंचन राम और शिवनाथ सिंघा और बाजा बजाने के लिए गए हुए थे।

श्राद्ध कर्म से लौटने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई। रविवार देर रात दोनों को उल्टी, दस्त शुरू हो गया।  तबीयत खराब होने पर स्‍वजन उन्‍हें शहर के निजी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान दोनों की माैत हो गई। बताया जाता है कि दोनों ने वहीं पर शराब पी थी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। स्‍वजनों के विलाप से गांव का माहौल गमगीन है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!