दो युवकों ने मजदूर के गुप्तांग में एयर कम्प्रेसर पाइप डाला, आंतें फटीं,  दोनों गिरफ्तार 

 दो युवकों ने मजदूर के गुप्तांग में एयर कम्प्रेसर पाइप डाला, आंतें फटीं,  दोनों गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क :

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी में काम करते समय दो युवकों ने कथित तौर पर मजाक के दौरान वहां काम कर एक अन्य मजदूर के गुप्तांग में एयर कम्प्रेसर का पाइप डाल दिया, जिसकी वजह से उसकी आंतें फट गईं। अत्यंत गंभीर हालत में पीड़ित मजदूर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि सेक्टर-63 में स्थित एक कंपनी में काम करने वाले संदीप नामक युवक के गुप्तांग में वहां काम करने वाले अंकित तथा गौतम नामक दो लोगों ने एयर कम्प्रेसर का पाइप लगा दिया, जिसकी वजह से उसके शरीर में हवा भर गई और आंतें फट गईं।

उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में पीड़ित को नोएडा के प्रकाश अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहां पर डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया है। उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पीड़ित के भाई ने थाना फेस-3 में मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े 

गोपालगंज में दोस्तों के साथ घर से बाहर घूमने निकले व्यवसायी पुत्र को गोलियों से भूना, मौत

शायर मुनव्वर राणा के बेटे पर चली गोली : चाचा राफे राणा सहित आधा दर्जन लोग गिरफ्तार 

श्रीनगर की तरह यूपी में भी सिख लड़की धर्मांतरण, योगी सरकार एक्शन में 

Leave a Reply

error: Content is protected !!