चाचा ने भतीजी को घर बुलाकर किया दुष्कर्म 

चाचा ने भतीजी को घर बुलाकर किया दुष्कर्म

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के गांव में रहने वाले व्यक्ति ने रिश्तों को शर्मसार करते हुए अपनी भतीजी को घर में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से आरोपी चाचा फरार है।

एक गांव में रहने वाली लड़की ने चाचा पर घर में बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी चाचा ने घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर इसकी जानकारी परिजनों और फिर पुलिस को दी।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस में शिकायत किए जाने की सूचना मिलने के बाद से आरोपी फरार है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़े

नए चेहरे जीत कर आने से भगवानपुर के निवर्तमान ओ में बढ़ी बेचैनी

अमनौर में अंग्रेजी शराब बरामद ,कारोबारी फरार 

पिकअप के धक्के से सारीपट्टी मठ के बुजुर्ग साध्वी घायल, निजी अस्पताल में चल रहा है ईलाज

महारानी लक्ष्मीबाई की गाथा एक अनुपम वीरगाथा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!