वैशाली में चाचा ने भतीजे के जांघ में मारी गोली: जमीनी विवाद में किया हमला, आरोपी चाचा संजय कुमार गिरफ्तार

वैशाली में चाचा ने भतीजे के जांघ में मारी गोली: जमीनी विवाद में किया हमला, आरोपी चाचा संजय कुमार गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow

वैशाली के भगवानपुर में जमीनी विवाद के चलते एक चाचा ने अपने भतीजे को गोली मार दी। घटना शनिवार रात करीब 9:30 बजे चकभूआ गांव में हुई। 19 वर्षीय ऋषिकेश कुमार अपने घर के दरवाजे पर थे। इसी दौरान उनके चाचा संजय कुमार सिंह और अवधेश सिंह ने उन पर हमला कर दिया। हमले में ऋषिकेश के दाहिने पैर की जांघ में गोली लगी।

भगवानपुर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी चाचा संजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वर्तमान में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लिखित आवेदन प्राप्त होने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

थाना अध्यक्ष सत्यार्थी ने पुष्टि की कि आपसी विवाद के कारण यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी चाचा को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़े

पैरोल पर अपने घर आये कैदी की जहर खाने से हो गई मौत

भारत आतंक के अड्डों को तबाह किया- PM मोदी

घर में घुसकर गया में विधवा महिला की बेरहमी से हत्या, सूद पर बांटती थी रुपए –

भारत आतंक के अड्डों को तबाह किया- PM मोदी

बांका SP ने पकड़ लिया इनामी बदमाश का खेल, STF के साथ मिलकर बनी प्लानिंग, उसके बाद हो गया बड़ा खेल

बिहार एसटीएफ ने गुजरात से तीन कुख्यातों को किया गिरफ्तार

ट्रंप को थैंक्यू कहने में क्या बुराई है- आशा मोटवानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!