“नशा मुक्त सारण” के तहत भारी मात्रा में गांजा के साथ सोने, चांदी और हीरे के आभूषण एवं नगद राशि बरामदः 04 अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):
सारण जिला के रिविलगंज थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थानान्तर्गत ग्राम गोदना मठिया निवासी रमेन्द्र उर्फ रविन्द्र गिरी अपने दूकान तथा घर पर गांजा की ब्रिकी एवं सप्लाई कर रहें है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के द्वारा एएसपी सदर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर उक्त व्यक्ति के घर एवं दूकान पर विधिवत छापामारी किया गया।
छापामारी के क्रम में उक्त व्यक्ति के दूकान से तीन पॉलिथिन गांजा बरामद कर रमेन्द्र उर्फ रविन्द्र गिरी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही छापामारी के दौरान इनके घर के पीछे स्थित शौचालय के बगल से एक प्लास्टिक के बोड़े/ स्टील ड्रम एवं पॉलिथिन में रखे गांजा बरामद कर 01 अन्य अभियुक्त धमेन्द्र गिरी, पिता-स्व० महेश गिरी, साकिन-गोदना मठिया, थाना-रिविलगंज, जिला-सारण को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार व्यक्तियों से बरामद गांजे के बारे में पुछ-ताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि ये लोग गांजा का व्यवसाय करते हैं, तथा इनके निशानदेही पर छापामारी कर घर में छिपाकर रखे हुए भारी मात्रा में गांजा तथा जमीन का 06 कागजात, सोने-हीरे तथा सोने जैसा आभूषण-199.300 ग्राम, चांदी जैसा आभूषण-643 ग्राम, नगद राशि-89520/- एवं अन्य सामग्री बरामद किया गया।
इस अभियान में गिरफ्तार अभियुक्तों के साथ कारोबार में संलिप्त 02 अन्य अभियुक्त 1. निक्की प्रसाद, 2. रविन्द्र प्रसाद उर्फ मुखिया को सिवान जिलान्तर्गत चौनपुर से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में रिविलगंज थाना कांड सं0-253/25. दिनांक 01.08.25, धारा-112 (2) (बी)/111 (3)/111(4)/111 (6) बी. एन.एस. एवं 20 (बी) (ii) (सी) / 27 एन.डी.पी.एस. एक्ट दर्ज किया गया है। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
इनके द्वारा नशे के व्यापार का संगठित अपराध कर अकूत संपत्ति जमा की गयी है, जिसको विधिवत 107 BNSS के तहत सारी संपत्ति जब्त करवाने की प्रक्रिया भी प्रारम्भ की गयी है। इस केस का स्पीडी ट्रायल के माध्यम से विचारण करवा कर शीघ्र कठोरतम सजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा, तथा छापामारी टीम में शामिल सभी सदस्यों को वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा पुरुस्कृत किया जायेगा।
नशे के विरुद्ध सारण पुलिस के इस अभियान में सुधिजनों से सूचना और सहयोग की अपील की जाती है।
➤ गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
1. रमेन्द्र उर्फ रविन्द्र गिरी, पिता-स्व० महेश गिरी, साकिन गोदना मठिया, थाना-रिविलगंज, जिला-सारण।
2. धमेन्द्र गिरी, पिता स्व० महेश गिरी, साकिन गोदना मठिया, थाना-रिविलगंज, जिला-सारण।
3. निक्की प्रसाद, पिता स्व० बह्मा जी प्रसाद, साकिन-चैनपुर, थाना-चैनपुर, जिला-सिवान।
4. रविन्द्र प्रसाद उर्फ मुखिया, पिता-स्व० बह्मा जी प्रसाद, साकिन-चैनपुर, थाना-चैनपुर, जिला-सिवान।
> जप्त सामानों की विवरणी :-
> टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी :-
1. गांजा कुल-129 कि०ग्रा०
2. सोने तथा सोने जैसा दिखने वाला आभूषण-199.300 ग्राम
3. चांदी जैसा आभूषण-643 ग्राम
4. नगद राशि-89,520 रू0
5. बुलेट मोटरसाइकिल-01
6. विभिन्न बैंकों के पासबुक / चेकबुक-04
7. आधार कार्ड-02
8. जमीन का कागजात (वैल्यू लगभग 10 लाख)
9. अन्य पैन कार्ड. ए.टी.एम. कार्ड
1. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर।
2. पुलिस उपाधीक्षक, यातायात।
3. अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर।
4. थानाध्यक्ष, रिविलगंज थाना एवं थाना के पदा०/कर्मी।
5. जिला आसूचना इकाई, सारण।
6. विशेष बाइक गस्ती टीम।
यह भी पढ़े
जो भारत के हित में होगा, वही सरकार करेगी- पीएम मोदी
केस में पीएम मोदी और मोहन भागवत का नाम लेने को कहा जा रहा था – प्रज्ञा ठाकुर
JDS के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को रेप केस में उम्रकैद की सजा
सुन्दरकाण्ड पाठ का भव्य आयोजन, भक्ति में डूबे श्रद्धालु।