Headlines

ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम मोबाईल बरामद कर वास्‍तविक धारक को दिया गया

ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम मोबाईल बरामद कर वास्‍तविक धारक को दिया गया

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत सराहनीय पहल करते हुए गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उसके वास्तविक धारक को सौंप दिया मोबाइल वापस मिलने पर पीड़ित के चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमनौर क्षेत्र के एक व्यक्ति का मोबाइल कुछ दिन पूर्व गुम हो गया था। इस संबंध में थाना में आवेदन दिया गया था। आवेदन के आधार पर पुलिस ने तकनीकी जांच और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। जांच के क्रम में मोबाइल का लोकेशन ट्रैक कर उसे बरामद कर लिया गया।

बरामद मोबाइल को आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार, सोनी कुमारी, राजू कुमार एवं कृष्ण कुमार के द्वारा उसके वास्तविक धारक को सौंपा गया। इस दौरान मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से अपने कीमती सामान के प्रति सतर्क रहने की अपील भी की।

मोबाइल पाकर धारक ने अमनौर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ऑपरेशनमुस्कान के तहत गुम हुए मोबाइल व अन्य सामान की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लोगों को त्वरित राहत मिल सके।

यह भी पढ़े

इमरान हुसैन बने छात्र जदयू के सारण जिला उपाध्यक्ष

अध्यात्मिक जागृति और नशामुक्त का दिया गया संदेश: बीके आराधना बहन

स्व. विनोद सिंह मेमोरियल T20 क्रिकेट टूनामेंट का  हुआ शुभारम्भ

अपराधियों ने CSP  लुट कांड को केस  उठाने  के लिए पीडित के कनपटी पर पिस्‍टल  सटा धमकाया

दामाद संग फरार होने वाली चर्चित सास अब बहनोई संग हुई फरार   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!