इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने थानेसर विधानसभा में की जनसभाएं

“इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने थानेसर विधानसभा में की जनसभाएं

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक,  कुरुक्षेत्र  :

डॉ. सुशील गुप्ता ने सीएम नायब सैनी से पूछे जनता के 10 सवाल।
जनता को 5 साल इंतजार कराने के बाद नायब सैनी को कुरुक्षेत्र की याद आई : डॉ. सुशील गुप्ता।
नायब सैनी ने संसद में कितनी बार किसानों की समस्याएं उठाई ? : डॉ. सुशील गुप्ता।
कुरुक्षेत्र के महत्वपूर्ण रिंग रोड और एलिवेटेड रेलवे ट्रैक जैसे प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार की भेंट क्यों चढ़ गए ? : डॉ. सुशील गुप्ता।
कुरुक्षेत्र के युवा बेरोजगार, उनके रोजगार का इंतजाम क्यों नहीं किया ? डॉ. सुशील गुप्ता।

धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में पर्यटन को बढ़ाने के लिए क्या किया ? : डॉ. सुशील गुप्ता।
नवीन जिंदल न कोरोना में आया और न बाढ़ के समय, 10 साल कुरुक्षेत्र से रहा गायब : अशोक अरोड़ा।
पिछ्ले 10 साल से भाजपा की सरकार, अब ये दो करोड़ रोजगार के नाम पर वोट क्यों नहीं मांगते ? : अशोक अरोड़ा।

 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने रविवार को थानेसर विधानसभा के गांव एवं वार्ड में चुनावी यात्रा की। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, प्रदीप सैनी, नरेश सैनी, राकेश सैनी, सुभाष, सुधीर, राजकुमार, पवन, रामस्वरूप, ओमप्रकाश, चंद्रभान, सरपंच सतबीर, विशाल खुबड, सतीश, सेंकी, निशी गुप्ता, पूर्व जज दीनानाथ अरोड़ा, प्रवीन, डॉ. जीत सिंह, सतबीर शर्मा और भूषण सैनी मौजूद रहे।

उन्होंने सीएम नायब सैनी से जनता के 10 सवाल पूछे। उन्होंने कहा मुझे पता चला है कि नायब सैनी को अब कुरुक्षेत्र की याद आई है। 5 साल तक जनता को इंतज़ार करवाने के बाद नायब सैनी कुरुक्षेत्र आ रहे हैं। जो सवाल कुरुक्षेत्र की जनता नायब सैनी से पूछ रही है मुझे उम्मीद है कि वो जनता के इन सवालों का जवाब अपनी रैली के भाषण में जरूर देंगे।

उन्होंने कहा जनता नायब सैनी से पूछ रही है कि आज तक कुरुक्षेत्र की मंडियों में सरकार ने स्टोरेज फ़ैसिलिटी क्यों नहीं बनायी ? किसान की मेहनत की लाखों क्विंटल फसल खुले में पड़ी सड़ रही है। नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र के किसानों की समस्या को कितनी बार संसद में उठाया? किसानों पर इतना अत्याचार हुआ, क्यों कभी किसानों के हक़ की बात नहीं की? आज बीज की काला बाज़ारी हो रही है, बीज लेने के लिए भी किसानों को संघर्ष क्यों करना पड़ रहा है? नायब सैनी ने केंद्र से मिले पैसे को कहां कहां लगाया, कितना खर्च हुआ, कहां खर्च हुआ और कितना लेप्स हो गया ?

उन्होंने कहा नायब सैनी ये भी बताए कि कुरुक्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट जैसे सिटी स्क्वायर, रिंग रोड़, हाईवे प्रोजेक्ट्स, एलिवेटेड रेलवे ट्रैक भ्रष्टाचार कि भेंट क्यों चढ़ गए ? अब तो एसआईटी ने भी खुलासा कर दिया है कि हरियाणा में 9500 करोड़ का शराब घोटाला हुआ है जिसके तार कुरुक्षेत्र से जुड़े हैं, भाजपा के सहयोगी इसमें संलिप्त हैं, उन्होंने अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? जिन लोगों की वजह से नकली शराब पी कर 50 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई वो आज भी खुले में कैसे घूम रहे हैं? कुरुक्षेत्र का युवा बेरोज़गार घूम रहा है नायब सैनी ने उनके रोज़गार का इंतज़ाम क्यों नहीं किया? कुरुक्षेत्र में एक भी नया उद्योग क्यों नहीं लगवाया ? कुरुक्षेत्र में एक भी नया स्कूल अस्पताल, कम्यूनिट सेंटर और चिल्ड्रन पार्क क्यों नहीं बनाया? धर्म नगरी कुरुक्षेत्र जो विश्व में प्रसिद्ध है, आज तक पर्यटन को बढ़ाने के लिए क्या किया ?

उन्होंने कहा कि मैं नायब सैनी को चैलेंज करता हूं इन सब सवालों का जवाब दे और हिम्मत है तो यह कहे कि यदि उन्होंने काम किया है तो भाजपा को वोट देना नहीं तो मत देना। मैं नवीन जिंदल से कहना चाहता हूं कि जिसको उन्होंने अपनी डूबती नैया पार कराने के लिए बुलाया है, उनके आने से जो थोड़े बहुत वोट मिलने थे अब वो भी नहीं मिलेंगे। कुरुक्षेत्र की जनता इन अवसरवादी लोगों से बहुत ग़ुस्से में है इसलिए जुल्म और धोखे का जवाब वोट से देगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा आज पूरे देश में जाति और धर्म के आधार पर चुनाव लड़ रही है और इंडिया गठबंधन काम के आधार पर चुनाव लड़ रहा है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान को तोड़ना चाहती है। इंडिया गठबंधन लोकतंत्र और संविधान में विश्वास रखता है। पिछ्ले 10 साल से भाजपा की डबल इंजन की सरकार है, लेकिन पूरे देश और प्रदेश में 10 काम ऐसे नहीं गिना सकते जिस आधार पर वोट मांगे। परंतु इंडिया गठबंधन शिक्षा, स्वास्थ्य, 24 घंटे मुफ्त बिजली-पानी की बात करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों पर लाठियां बरसाई और बेइज्जत किया। भाजपा ने महिलाओं को भी बेइज्जत किया है, चाहे हम मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया गया उसकी बात करें या महिला पहलवानों को दिल्ली की सड़कों पर घसीटा गया उसकी बात करें।

कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज हम इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए जनता का सहयोग व समर्थन मांगने आए हैं। इस बार का चुनाव सरकार बदलने के साथ साथ देश के संविधान को बचाने का चुनाव है। इस देश की आजादी के लिए लाखों लोगों ने अपनी कुर्बानियों दी हैं। उस समय देश को चलाने के लिए संविधान बनाया गया। जिसमें बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर ने सबको समान अधिकार के साथ वोट डालने का अधिकार दिया। आज वही अधिकार भाजपा सरकार हमसे छीनना चाहती है। उन्होंने कहा कि पिछ्ले 10 साल से भाजपा सरकार में है, लेकिन अब ये दो करोड़ रोजगार की बात पर वोट क्यों नहीं मांगते? भाजपा के पास दिखाने के लिए काम नहीं है तो वोट के लिए केवल जाति और धर्म की बात करती है।

उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्ग ओल्ड पेंशन के लिए गए उनको लठ मारने का काम किया, आशा वर्कर बहन गईं उनको लठ मारने का काम किया। पंच और सरपंच अपना हक मांगने गए, किसान काले कानून को वापस करने गए, उनको लठ मारने का काम किया। इन्होंने हमें मिलकर लूटा भी और पीटा भी। नवीन जिंदल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल ना कोरोना में आया, ना बाढ़ में आया। ना सुख में आया और ना दुख में आया। दस साल से कुरूक्षेत्र से गायब रहा। आज सभी को एकजुट होने की जरूरत है। सभी मतभेदों को भुलाते हुए, जात पात को भुलाते हुए आज देश के संविधान को बचाने की लड़ाई है।

 

यह भी पढ़े

भारत का इतिहास माता, बहनों की लोरियो में गांव की गोधूलियों में और बुजुर्गों की पगड़ियों में छिपा हुआ है : डॉ. बालमुकुंद पांडेय

भीषण लू से अगले पांच दिन तक रहें सावधान

रणधीर सिंह महाराजगंज लोकसभा से 6 मई को करेंगे निर्दलीय नामांकन  

ग्यारह दिनो के लिए निःशुल्क मेडिकल शिविर व प्याऊ सेवा केन्द्र का उद्घाटन

शादी समारोह में शामिल होने गए युवक का बाइक चोरी

Leave a Reply

error: Content is protected !!