मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी ने साइकिल रैली निकाली
गांधी मैदान में बनाई गई रंगोली अवलोकन के पश्चात शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी, सिवान डॉ आदित्य प्रकाश के नेतृत्व में गांधी मैदान सिवान से साइकिल रैली निकाली गई।
गांधी मैदान सिवान में मतदाता जागरूकता अभियान (SVEEP) के तहत रंगोली बनाकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई थी। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाता जागरूकता और महिला सशक्तिकरण से जुड़े संदेशों को दर्शाया गया।
रंगोलियों में “सशक्त नारी, मजबूत लोकतंत्र”, “महिला की भागीदारी, लोकतंत्र की जिम्मेदारी”, “पहले मतदान, फिर जलपान” तथा “मतदान है नारी का अधिकार” जैसे प्रेरक स्लोगन शामिल थे।
जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिवान के साथ जिला के वरीय पदाधिकारीगणों के द्वारा सभी रंगोलियों का अवलोकन किया गया और प्रतिभागियों की सराहना की गई।
रंगोली अवलोकन के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित वरीय अधिकारियों एवं उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मीगणों को मतदान के महत्व को रेखांकित करते हुए शपथ दिलाई गई—
*“हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।”*

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाले दिनों में मतदाता जागरूकता को और व्यापक बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम, डोर टू डोर कैंपेन एवं अन्य तरह की लोकप्रिय गतिविधियों को संचालित किया जाएगा। ताकि जिले का प्रत्येक मतदाता लोकतांत्रिक पर्व में सक्रिय भागीदारी निभा सके।
*पहले मतदान, फिर जलपान*
जिला पदाधिकारी ने अपील करते हुए कहा की चुनाव के दिन 06 नवंबर 2025 को सामान्य अवकाश की घोषणा की गई है। अतः सभी काम छोड़कर मतदाता अपने मत का प्रयोग निश्चित रूप से करें।
जिला पदाधिकारी स्वयं साइकिल चलाते हुए साइकिल रैली का नेतृत्व कर रहे थे। साथ में जिला के वरीय पदाधिकारीगणों के साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा साइकिल रैली में भाग लिया गया। इस अवसर पर कर्णप्रिय बैंड धुन बजाया जा रहा था। कार्यक्रम से मतदाता में जोश का संचार होते हुए देखा गया।
यह भी पढ़े
“गोधन भईया चलले अहेरिया, खोड़लिच बहीना देली आशीष ……!”
जनसुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर अमनौर पहुँच माता बैष्णव देवी का किया दर्शन
मंदिर के स्थापना दिवस पर कलश यात्रा के साथ अखंड अष्टयाम प्रारंभ
सिसवन की खबरें : सिसवन पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया
सारण पुलिस ने अपहरण एवं लूट की बड़ी योजना का किया पर्दाफाशः 05 अभियुक्त असलहे के साथ गिरफ्तार
भगवानबाजार पुलिस ने लूट के 03 कांडों का सफल उद्भेदन, 03 अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार


